*जाजमऊ पुल पर हादसा, महिला की मौत, डंपर ने बाइक*जाजमऊ पुल पर हादसा, महिला की मौत, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर,
वाहन लेकर फरार हुआ चालक।*
ख़बर उन्नाव से है जहां के जाजमऊ पुल पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दे कि मृतका की पहचान कानपुर नगर के कुली बाजार, थाना अनवरगंज निवासी नईमा बेगम (45) पत्नी वकील अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नईमा बेगम अपने परिजन अदनान (20) के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान जाजमऊ पुल पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नईमा बेगम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना गंगाघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल अदनान को सुरक्षित स्थान पर भेजते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उन्नाव की मोर्चरी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही वाहन व चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
बाइट – वकील अहमद मृतका के पति।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




