*श्याम बिल्डर्स की नई साइट ‘फेज-2’ का भव्य शुभारंभ*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
कानपुर। शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्यरत श्याम बिल्डर्स की नई साइट फेज-2 का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमडी सुरेश पाल ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बताया गया कि इससे पहले श्याम बिल्डर्स द्वारा आर्यरा ग्रीन सिटी परियोजना को सफलतापूर्वक विकसित किया जा चुका है। उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी द्वारा नई साइट फेज-2 की शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने श्याम बिल्डर्स की टीम को इस नई पहल के लिए बधाई दी और कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को भरोसेमंद और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर डायरेक्टर सुमित पाल, डायरेक्टर अरविंद विश्वकर्मा (सोनू), मैनेजर आलोक पाल, शिवकुमार पाल सहित अन्य सहयोगी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने परियोजना की सफलता और क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्याम बिल्डर्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि फेज-2 में बेहतर प्लानिंग और आधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय प्लॉट एवं विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।




