*16 मार्च, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित*: पश्चिम बंगाल- दो चरण,- 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, तमिलनाडु- 23 अप्रैल, असम-9 अप्रैल, केरल-9 अप्रैल, पुडुचेरी-9 अप्रैल, वोटों की गिनती सभी राज्यों की-4 मई
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे गर्मी के बीच 18 मार्च से फिर एक विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 35 और रात को 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@38.6, राजसमंद@34.5
🔸 *परसाद में युवक की हत्या मामला:* 52 घंटे बाद पोस्टमार्टम पर बनी सहमति, सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर माने ग्रामीण, तीसरे दिन भी बाजार बंद, पुलिस ने 8 युवकों को किया डिटेन
🔸 उदयपुर के कुराबड़ में *ज्वेलरी-शॉप में 1.80 करोड़ की चोरी*, 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना ले गए कट्टों में भरकर चोर
🔸 हिमाचल: *अचानक बर्फबारी से अटल टनल में 1000 वाहन फंसे*, मनाली पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
🔸 *10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज होगा मतदान*, नतीजे भी आज ही घोषित होंगे
🔸 *सीएम भजनलाल का आज बेणेश्वर धाम दौरा*, डबोक एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा जाएंगे, वापसी में डबोक से ही करेंगे प्रस्थान
🔸 *मौत की अफवाह के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू:* रेस्टोरेंट का वीडियो पोस्ट किया, AI वीडियो से इजराइली पीएम के मारे जाने की फैली थी खबर
🔸 *ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी आज*: विश्वभर की श्रेष्ठ फिल्मों को दिए जा रहे पुरस्कार, बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा-पति निक जोनस के साथ पहुंची
🔸 भारत से अप्रैल तक *45000 टन डीजल इंपोर्ट करेगा बांग्लादेश*
🔸 नेपाल में *सड़क दुर्घटना में 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत*, 5 अस्पताल में भर्ती
🔸 यूएई: सोशल मीडिया पर *भ्रामक पोस्ट डालने पर 19 भारतीयों सहित 35 लोग गिरफ्तार*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: लंदन में एक युवक सुबह नींद से जागा तो खुद को आईने में देखकर गया घबरा, पूरा शरीर दे रहा था नीला दिखाई, थी अलग से थकान, उसे लगा कहीं कोई गंभीर बीमारी ने नहीं लिया हो जकड़, दोस्त को बुलाया,जो ले गया उसे तुरंत अस्पताल पकड़, इमरजेंसी में डॉक्टर के भी कुछ देर तक उड़ी हवाइयां, जब सामने पाया ‘नीले’ जीव को, ऑक्सीजन की भारी कमी का हुआ अंदेशा, युवक को पहनाया गया ऑक्सीजन मास्क, इसी दौरान जब डॉक्टर ने हाथ अल्कोहल स्वैब से पोंछा तो कॉटन भी हो गई नीली, खुला तभी असली राज, युवक ने हाल ही में नीले रंग की नई बेडशीट थी खरीदी, उसे ओढ़कर बिना धोए दो रात रहा सोता, पसीने से चादर का रंग उसकी त्वचा पर गया चढ़, और सुबह तक वह खुद चलता-फिरता ब्लू एडिशन गया बन, सबने ली राहत की सांस, कई बार नहाने के बाद करीब एक हफ्ते में जाकर युवक का रंग पूरी तरह उतरा, लोग दे रहे ज्ञान, नई चादर हो या नया कुर्ता भाई, पहले धो लो, फिर ही अपनाई, वरना सुबह उठकर आईने में देखोगे और पूछोगे—मैं इंसान हूं या पेंट की कमाई!
🔸 उदयपुर: *बड़ी में बनेगा 300 बेड का न्यूरो सर्जरी सेंटर:*, आरएनटी मेडिकल कॉलेज ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, 500 करोड़ खर्च होंगे
🔹 *बीसीसीआई नमन अवार्ड्स*: गिल-मंधाना को चुना गया सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, द्रविड़ भी हुए सम्मानित
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो,
*=============================*




