*कानपुर में कड़ी निगरानी में हुई यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा, पुलिस आयुक्त ने किया केंद्रों का निरीक्षण*

*डिस्ट्रिक हेड।राहुल द्विवेदी*
कानपुर। Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए Raghubir Lal ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने कैलाशनाथ बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज, जीजीआईसी और बीएनएसडी इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस आयुक्त ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए।
परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रही, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था की स्थिति न बने और अभ्यर्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें।




