💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- होली, ईद के पहले FSDA विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, पकड़ी नकली मिठाई, 1998 KG मिठाई, 3240 लीटर दूध नष्ट कराया, 1551 KG घी, 113 KG खोवा नष्ट कराया गया, पराग में 21.16 लाख की मिठाइयां नष्ट कराई
➡लखनऊ- रायबरेली सड़क हादसे का CM ने संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, रायबरेली सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई मौत
➡जापान- जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यामानाशी में यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो में CM, ‘यूपी भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य’, यूपी में पर्याप्त मात्रा में संसाधन हैं- CM योगी, निवेशकों के साथ CM की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, जापान भारत का बड़ा सहयोगी है- सीएम योगी
➡जापान- जापान में सीएम योगी आदित्यनाथ, जापान में 11 हजार करोड़ के हुए करार, कृषि यंत्र, ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में समझौते, इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करार, जापानी कंपनियों के साथ एमओयू साइन, कुबोटा कॉरपोरेशन, मिंडा कॉरपोरेशन से एमओयू, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से करार, नागासे एंड कंपनी, सीको एडवांस के साथ करार
➡बाराबंकी- हाईवे किनारे एक दुकान, घर में चोरी, इनवर्टर की 4 बैटरी चोरों ने की पार, दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, लोनी कटरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना, लदाई का पुरवा मोड़ का है पूरा मामला
➡जापान- जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यामानाशी प्रीफेक्चर में सीएम योगी का बयान, भारत-जापान के रिश्ते मजबूत- सीएम योगी, ‘रिश्ते मजबूत करने में यामानाशी की भूमिका’, ‘यामानाशी प्रीफेक्चर प्रशासन की अहम भूमिका’, ‘भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में भूमिका’, CM योगी ने कहा- ये बेहत प्रसन्नता की बात है
➡नोएडा- सीपी ने जोन में किया प्रशासनिक बदलाव, कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर पर फेरबदल, साद मियां खान को डीसीपी नोएडा बनाया, डॉ. प्रवीण रंजन DCP ग्रेटर नोएडा बने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला
➡अमरोहा- बाग में लटका मिला युवक का शव, 10 दिन से लापता था मृतक दिनेश, सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच, हसनपुर कोतवाली के कनेटा मार्ग की घटना
➡जापान- जापान में सीएम योगी आदित्यनाथ, जापान में दिखा CM योगी का क्रेज, छात्रों ने लगाए ‘योगी-योगी’ के नारे, यामानाशी स्कूल के छात्रों से मुलाकात, CM ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया, CM को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित, CM ने पढ़ाई, संस्कृति पर बच्चों से बात की, CM ने भारत-जापान संबंधों पर बातचीत की
➡बरेली- नकबजनी के 2 आरोपियों के साथ मुठभेड़, दिल्ली जाने के लिए बाइक से निकले थे, इमरान और तौफीक को पुलिस ने पकड़ा, मुठभेड़ में इमरान के पैर में लगी गोली, तमंचे, कारतूस, नगद, बाइक बरामद, शाही थाना के शाही मिर्जापुर रोड पर मुठभेड़
➡हरदोई- छात्रा पर हमला करने का मामला, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था, इनकार करने पर बोला जानलेवा हमला, जनपद के थाना लोनार क्षेत्र का मामला
➡संतकबीरनगर- दुधारा के बाद धर्मसिंघवा में अफीम की खेती, मेंहदूपार में घर के बगल में अफीम की खेती, 38 लाख बताई जा रही अफीम की कीमत, आरोपी कलाम को पुलिस ने अरेस्ट किया, 2 दिन पहले दुधारा में पकड़ी गई थी अफीम, घर के अंदर की जा रही थी अफीम की खेती
➡ग्रेटर नोएडा- दिनदहाड़े सरेआम हत्या करने का मामला, हत्यारोपी सचिन, विपिन मुठभेड़ में घायल, दिनदहाड़े युवक को लाइव गोली मारी थी, दो पिस्टल कारतूस और एक कार बरामद, ईकोटक 1 के इमलिया कट के पास मुठभेड़
➡बरेली- ट्रेन से कटकर महिला की मौके पर मौत, खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, ट्रेन के आगे अचानक कूदकर दी जान, बहेड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की घटना
➡नोएडा- थार, ई रिक्शा में भिड़न्त का मामला, थार ने ई-रिक्शा को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान रिक्शा चालक की मौत, टक्कर के बाद थार पेड़ से जा टकराई थी, इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हुई, अन्य तीन घायल लोगों का इलाज जारी, सेक्टर-49 थाना पुलिस ने की थी अरेस्टिंग
➡रायबरेली- रायबरेली में लगातार बढ़ रही चोरियां, शातिर चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण और कैश पार किया, लालगंज के कृष्णा नगर मोहल्ले की घटना
➡दिल्ली- हिमाचल प्रदेश में दिल्ली पुलिस पर केस दर्ज, 3 लोगों को जबरन उठा ले जाने का आरोप, दिल्ली में AI समिट में हंगामे, प्रदर्शन का मामला, शिमला के चिरगांव इलाके में आई थी पुलिस, CCTV का DVR भी साथ ले जाने का आरोप, तीनों यूथ कांग्रेस नेताओं को ले गई पुलिस, शिमला की ACJM कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दी है
➡बदांयू- बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ घायल, पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार, उसहैत थाना के ककराला रोड का मामला
➡गोंडा- कर्नलगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक पर मुकदमा दर्ज, कॉल सेंटर संचालक अमिताभ तिवारी पर केस, दुष्कर्म से पीड़िता बनी मां, बच्चे को दिया जन्म
➡श्रावस्ती- विवाहिता की संदिग्ध मौत, दुपट्टे के सहारे लटका मिल शव, आत्महत्या करने की आशंका, मल्हीपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡हापुड़- हिस्ट्रीशीटर सन्नी त्यागी का सड़क पर “भौकाल”, कातिलाना हमले में चंद रोज पहले जेल से छूटा, पावर बाइक के साथ सड़क पर स्टंट कर रहा त्यागी, हत्या की प्लानिंग में 4 बदमाशों संग गया था जेल, कोतवाली नगर के सबली गांव का निवासी त्यागी




