💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ – आज सीएम योगी आदित्यनाथ जापान जाएंगे, जापान में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, टोक्यो से करीब 45 किलोमीटर दूर मंदिर जाएंगे, श्रीराम, हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे, जापान में हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर करेंगे, अत्याधुनिक तकनीक का अध्ययन करेंगे सीएम, निवेश संभावनाओं का अध्ययन भी करेंगे सीएम, दौरे का उद्देश्य UP में निवेश आकर्षित करना
➡ लखनऊ – चाइनीज मांझा पर पुलिस के आंकड़े जारी, एक सप्ताह चला विशेष अभियान, चाइनीज, सिंथेटिक, नायलॉन मांझे पर कार्रवाई, 117 गोदामों की चेकिंग, 11,899 दुकानों की जांच, भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद, 14 अभियोग पंजीकृत, 13 आरोपी गिरफ्तार, दोपहिया चालकों के लिए जानलेवा, बच्चों और पक्षियों के लिए घातक, इसका निर्माण, भंडारण, बिक्री है दंडनीय अपराध
➡ लखनऊ – यूपी कांग्रेस आज प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा, डीएम के माध्यम से सौपेंगे पीएम को ज्ञापन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जारी किए निर्देश, कांग्रेस के सभी जिला, शहर कमेटियों को निर्देश
➡ लखनऊ – मेहता लॉन में बग्गी चालक की पिटाई, बारातियों ने बग्गी चालक को पीटा, पिटाई का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, दूल्हे की एंट्री पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, कुछ बारातियों ने बग्गी चालक को पीटा, ठाकुरगंज क्षेत्र के मेहता लॉन का मामला
➡ लखनऊ – अखिलेश यादव का उन्नाव, कानपुर दौरा आज, आज दोपहर 12:30 बजे उन्नाव पहुंचेंगे अखिलेश, उन्नाव पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे, कानपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे अखिलेश
➡ लखनऊ – वकील के मुंशी आलोक सिंह का अपहरण, थाने से महज 200 मीटर दूर वारदात, कार में बैठाकर ले गए बदमाश, अपहरण के बाद बेरहमी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज कराने को वकीलों का धरना, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, वारदात का CCTV वीडियो वायरल, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी, इटौंजा थाना क्षेत्र का मामला
➡ लखनऊ – मासूम को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, घर के बाहर खेल रहा था सूर्या, टक्कर से मासूम की हुई मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा, महिंगवां थाना इलाके का मामला
➡ लखनऊ – कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर खड़ी कार को मारी टक्कर, टक्कर के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कार को हाईवे से किनारे किया, मोहनलालगंज क्षेत्र के पास की घटना
➡ लखनऊ – यात्री की संदिग्ध हालत में मौत, चारबाग रेलवे स्टेशन पर मौत, प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर यात्री की मौत, डॉक्टर्स ने यात्री को किया मृत घोषित
➡ हापुड़ – दबंगों ने की दुकानदार के साथ मारपीट, उधार सामान नहीं देने पर की मारपीट, मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, देहात क्षेत्र के मोहल्ले महताब गढ़ी का मामला
➡ हापुड़ – घायल अवस्था में छात्रा के मिलने का मामला, प्रेम-प्रसंग में छात्रा ने गर्दन पर किया था वार, ब्लेड से खुद अपनी गर्दन पर किया था वार, छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ को भी काटा, प्रेमी का भाई दोनों के प्रेम-प्रसंग से था नाराज, पुलिस ने ब्लेड को घटनास्थल से बरामद किया, छात्रा का अस्पताल में चल रहा है इलाज, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ बलरामपुर – गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलटी, पलटते हुए तालाब में जा गिरी गाड़ी, हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक की बचाई गई जान, ग्रामीणों की मदद से बचाई गई जान, सूचना पर पहुंची थाना गौरा की पुलिस, मथुरा बेलास का बताया जा रहा मामला
➡ बहराइच – संदिग्ध हालत में मासूम बच्चे की मौत, पति ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप, पत्नी पर बेटे की हत्या का लगाया आरोप, पत्नी को मायके न जाने देने पर नाराज थी, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, थाना बौंडी के सिपहिया हुलास का मामला
➡ बहराइच – शादी में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, बहराइच के थाना पयागपुर इलाके का मामला
➡ बहराइच – सरकारी जमीन पर कब्जा कर बो डाली फसल, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, SDM के आदेश पर हुई कार्रवाई, जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, बहराइच कोतवाली नानपारा का मामला
➡ बांदा – अज्ञात कारणों से लकड़ी के टाल में लगी आग, लाखों रुपये की बल्ली, लकड़ी जलकर राख, दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा रोड का मामला
➡ हापुड़ – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में घोटाला, डीएम ने दो ठेकेदारों को जारी किया नोटिस, कार्यक्रम में लगाया बेकार टेंट, दिया खराब खाना, विवाहित जोड़ों के लिए खरीदी घटिया सामग्री, समाज कल्याण विभाग के अफसरों, ठेकेदारों पर आरोप, योजना के लाखों रुपये हड़पने की आशंका, लड्डुओं के सैंपल लेने पहुंचे खाद्य विभाग, खाद्य विभाग से ठेकेदार की हुई झड़प, रामलीला ग्राउंड में 517 जोड़ों की होनी थी शादी
➡ अलीगढ़ – युवक को दबंगों ने पीटा, वीडियो वायरल, बाइक से खींचकर बेरहमी से पीटा, आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने पीटा, वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज हुई FIR, घायल आलोक नगर निवासी बताया गया, अलीगढ़ के क्वार्सी थाना की घटना
➡ हापुड़ – दबंगों ने की दुकानदार के साथ मारपीट, उधार सामान नहीं देने पर की मारपीट, मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, देहात क्षेत्र के मोहल्ले महताब गढ़ी का मामला
➡ हापुड़ – क्रिप्टो निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, 50.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, लिंक भेजकर बनवाया फर्जी अकाउंट, लिंक के जरिए ट्रांसफर कराए लाखों रुपये, कई खातों में ट्रांसफर कराए लाखों रुपये, फोन से अचानक गायब हुआ बिटकॉइन इंटरफेस, व्हाट्सऐप कॉल कर जाल में फंसाया था, पीड़ित व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर
➡ हापुड़ – पूर्व राज्यमंत्री मदन चौहान पर हमले का मामला, आरोपी शुभम भाटी को मिली जमानत, जिला न्यायालय से शुभम को जमानत मिली, कार्यक्रम से लौटते समय हुआ था हमला, हथियारों से लैस 3 लोगों ने किया था हमला, एक आरोपी फरार, 20 हजार का इनाम घोषित, गढ़ क्षेत्र में हुआ था हमला
➡ रायबरेली – होली के पर्व के पहले मिलावट खोर हुए सक्रिय, बाजारों में मिलावटी पनीर, मावा की बिक्री बड़ी, पनीर, खोवा के 50 नमूनों के जांच में 35 फेल, ऊंचाहार में 55 किलो दूषित मिठाई करवाई नष्ट, फतेहपुर, कानपुर से आ रहा मिलावटी खोवा, खाद्य विभाग की जांच में सामने आई सच्चाई
➡ हापुड़ – HPDA की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, 32,500 वर्गमीटर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुल्डोजर, करोड़ों की अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त, बिना मानचित्र स्वीकृति की जा रही थी प्लॉटिंग, स्याना रोड, बदरखा ओवरब्रिज के पास हो रही थी प्लॉटिंग, बुलडोजर की कार्रवाई देख कॉलोनाइजर फरार
➡ रायबरेली – तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, हरचंदपुर क्षेत्र के रहवा के पास की घटना
➡ रायबरेली – दबंगों की दबंगई का वीडियो वायरल, युवक से पैर छुवाने का वीडियो वायरल, वीडियो में एक युवक बना रहा वीडियो, एक जबरन पैर छूने का बना रहा दबाव, वायरल वीडियो पर पुलिस की आई प्रतिक्रिया, सहमति से दोनों ने किया समझौता- पुलिस, खीरो थाना क्षेत्र का है वायरल वीडियो




