*TOP 16 BREAKING NEWS*
💁🏻♂️ *!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*22/02/2026*
*1.* नेपाल: मधेश में मस्जिद के सामने बारात निकालने पर दंगा, घरों में तोड़फोड़; पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां, अश्रु गैस का प्रयोग, दो पुलिसकर्मी समेत 8 घायल, कर्फ्यू लागू।
*2.* दशकों की लूट अब नहीं चलेगी…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप हुए और बेलगाम, 10 से बढ़ाकर 15% किया ग्लोबल टैरिफ।
*3.* SC का निर्देश: SIR का काम खत्म करने के लिए हाई कोर्ट ने 9 मार्च तक सभी जजों की छुट्टियां की रद्द, दस्तावेजों की करेंगे जांच।
*4.* कूचबिहार एवं मालदा से 3 महिला, एक शिशु सहित 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 स्थानीय मददगार भी पकड़े गए।
*5.* वीरभूम में थमने का नाम नहीं ले रही TMC की गुटबाजी, पार्टी के लोगों ने ही रोका अनुव्रत मंडल का काफिला, अभियोग का तीर तृणमूल के ही प्रतिद्वंदी नेता पर।
*6.* जनसंपर्क पर निकले दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घाडूई विक्षोभ के सम्मुखीन, अंडरपास नहीं बनने पर लोगों ने हाथ मिलाने से भी किया इंकार।
*7.* TMC का झंडा थामने वाले CPM से निष्कासित नेता प्रतीक-उर रहमान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उगल रहे ‘जहर’, बता रहे ‘गद्दार’।
*8.* भांगड़ में TMC नेता खैरुल इस्लाम पर भीषण हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, तीन साथियों का फटा सिर, सभी अस्पताल में भर्ती, आरोप ISF पर।
*9.* नासा का मून मिशन अटका: रॉकेट के हीलियम फ्लो में दिक्कत आई; 50 साल बाद चांद की कक्षा में जाएंगे 4 इंसान।
*10.* AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से किसान संगठन नाराज़, राहुल गांधी से माफी की मांग।
*11.*’मैं योगी नहीं हूं जो केस हटवा लूं…’, यौन शोषण मामले में FIR के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।
*12.* UP: नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, ससुर से भी की हाथापाई, बाराबंकी में जयमाला के दौरान बवाल, कई घायल, बाद में पूरी हुई शादी की रस्म।
*13.* KBC में MP के नागदा को बताया गांव, अमिताभ बच्चन पर केस: उज्जैन में कोर्ट ने थाने से मांगी रिपोर्ट; कहा था- पानी की समस्या वाला गांव।
*14.* स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद UP में 31.19% बढ़ा बिजली बिल, पूर्वांचल डिस्काम की रिपोर्ट में खुलासा।
*15.* MP: दुर्घटना में घायल छात्रा ने दिखाया जज्बा, स्ट्रेचर पर आई और बेड पर लेटकर दिया 10वीं का पेपर।
*16.* T20 वर्ल्डकप: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच बारिश में धुला, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, सेमीफाइनल के लिए सभी मैच जीतना जरूरी।




