💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ – पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश ने बैंक मैनेजर की पत्नी से की थी लूट, चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई भिड़ंत, रोकने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के लगी गोली, कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद, पीजीआई थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ – फांसी पर युवती का शव लटकने मामला, मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज, प्रेमी अमित, उसके पिता पर दर्ज हुई FIR, प्रेम प्रसंग में घर से बाहर रह रही थी युवती, प्रेमी अमित ने शादी का झांसा दिया था, 12 फरवरी को अमित ने की शादी, प्रेमी की शादी से आहत युवती ने किया सुसाइड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी, नगर क्षेत्र के प्रीत विहार फेस-2 की घटना
➡लखीमपुर – भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, एक ही बाइक पर चार लोग थे सवार, निघासन के सिंगाही रोड के पास की घटना
➡कन्नौज – क्राइम मीटिंग में एसपी ने कसे पेंच, लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी, जल्द निस्तारण के दिए सख्त आदेश, वांछितों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश
➡अयोध्या – मामूली विवाद में युवक ने की चाकूबाजी, एक ही परिवार के 4 लोग हुए घायल, घायलों को पहुंचाया श्री राम अस्पताल, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र का मामला
➡बलरामपुर – विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये वसूलने का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर पति को भेजने की दी धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, रेहरा बाजार थाना क्षेत्र का मामला
➡कानपुर – भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, अवैध असलहा लेकर दौड़ाने का आरोप, मान सिंह, विशाल के बीच जमीन विवाद, विशाल पर मारपीट, धमकाने का आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, सचेंडी थाना क्षेत्र की घटना
➡फ़िरोज़ाबाद – ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी, ट्रॉली में बैठी महिलाएं, बच्चे तालाब में गिरे, पुलिस ने ग्रामीणों संग किया रेस्क्यू, गहरे पानी से सभी को सुरक्षित निकाला बाहर, शादी समारोह से लौट रहे थे महिला, बच्चे, शिकोहाबाद क्षेत्र के बटेश्वर रोड की घटना
➡हापुड़ – कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में कार चालक गंभीर घायल, नगर कोतवाली के निजामपुर के पास का मामला
➡ललितपुर – अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गढ़वा बाजार से अपने घर जा रहा मृतक पुष्पेंद्र, प्रसिद्ध पेंटर की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर, थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा की घटना
➡हापुड़ – मां पर किशोरी को बेचने के आरोप मामला, चंद रुपयों में मां ने बेटी को व्यक्ति को बेचा था, दो माह तक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, 50 वर्षीय व्यक्ति ने किशोरी से हैवानियत की, किशोरी ने डीएम, एसपी से लगाई न्याय की गुहार, अभी तक अधेड़ व्यक्ति की नहीं हुई गिरफ्तारी, गढ़ क्षेत्र की रहने वाली है किशोरी
➡हापुड़ – संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, युवती ड्यूटी के लिए निकली थी, घर नहीं लौटी तो परिजनों में हड़कंप, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने तलाश अभियान किया तेज, धौलाना थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ – कार सवार अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार, लापरवाह SSV चौकी इंचार्ज पर सवाल, घटना अफसरों से छुपाने का आरोप, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड की घटना
➡हापुड़ – विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई, अधिशासी अभियंता आशीष कौशल हटाए गए, बिजली चोरी के मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई, अधिशासी अभियंता को हापुड़ से संभल भेजा गया, हापुड़ डिवीजन में मिलीं कई खामियां
➡कानपुर – मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, बारातियों और क्षेत्रीय लोगों में मारपीट, पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस के सामने नशे में धुत लोगों ने मारपीट, क्षेत्रीय लोगों ने विडियो बना कर किया वायरल, बिठूर थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ – युवती के कथित अपहरण का मामला, समलैंगिक संबंधों के चलते घर छोड़ा था, एक महिला के साथ गई थी युवती, पुलिस ने युवती को किया बरामद, बरामद कर न्यायालय में किया पेश, युवती ने महिला के साथ रहने की जताई इच्छा, 16 जनवरी को लापता हुई थी युवती, परिजनों ने दर्ज कराया था अपहरण का केस
➡हापुड़ – पन्नापुरी में 120 क्विंटल खाद्यान्न गबन का आरोप, राशन डीलर समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज, उचित दर की दुकान से गेहूं-चावल गबन का मामला, गरीबों के राशन में हेराफेरी का आरोप, पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, दुकान पर 100 किलो चावल, 50 किलो गेहूं मिला, ई-पाश मशीन, वेबसाइट से स्टॉक मिलान में गड़बड़ी, जांच में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न गबन की पुष्टि
➡हापुड़ – बाइक सवार दबंग ने की छेड़छाड़, बाजार से लौट रही युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मिंटू ने की गाली-गलौज, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
➡बहराइच – मासूम पर आदमखोर भेड़िए ने किया हमला, मां की चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीण, ग्रामीणों को देख बच्चे को छोड़कर भागा भेड़िया, बच्चे को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, थाना कैसरगंज क्षेत्र का मामला
➡इटावा – दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बोर्ड परीक्षा के तनाव में फांसी लगाकर दी जान, गणित का पेपर खराब होने से थी परेशान, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की घटना
➡बरेली – खाली कंटेनर में लगी भीषण आग, चंद मिनट में आग ने लिया विकराल रूप, ड्राइवर, कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू, बहेड़ी क्षेत्र के बाईपास रोड की घटना
➡रायबरेली – बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत, डॉक्टर ने महिला को किया मृत घोषित, भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर की घटना
➡दिल्ली – कांग्रेस मुख्यालय पर आज बीजेपी का प्रदर्शन, दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रदर्शन, 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर BJP का प्रोटेस्ट
➡नैनीताल – आज से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, नैनीताल में बनाये गए 108 परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी, जिले में 12 सचल दल बनाये गये




