💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- ऐरा हॉस्पिटल के गार्डों, वकीलों में मारपीट,दोनों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट,मारपीट में वकील को आई चोट, थाने पर वकीलों का जमावड़ा,कार्रवाई को लेकर वकील पहुंचे थानेmमारपीट की घटना का CCTV वायरलmपुलिस ने गार्डों को हिरासत में लिया,मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी,ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला.
➡लखनऊ-नगर निगम का गजब कारनामा,नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही,बीच सड़क पर ही डाल दिया कूड़ा,गोमतीनगर में गाड़ी ने तोड़ा नाले का पत्थर,कूड़ा गाड़ी ने नाले का पत्थर तोड़ा,लोगों ने किया जोरदार विरोध,विरोध के बाद कूड़ा सड़क पर छोड़ फरार,उजिरियांव के लोगों में भारी नाराज़गी.
➡लखनऊ-जीवनरेखा का पुनर्जीवनः स्वच्छ गोमती कार्यक्रम आज,गोमती को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से होगा कार्यक्रम,गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए जुटेंगे दिग्गज,शाम 4 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे संबोधित,जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी होंगे शामिल,गोमती के जल को बेहतर बनाने का रोडमैप बनेगा.
➡गोरखपुर- निर्माणाधीन नाले में गिरने से बच्चे की मौत,छात्र कन्हैया चौरसिया की गई जान,4 दिन पहले पिता ने दिलाई थी नई साइकिल,साइकिल से घर लौट रहा था बच्चा,साइकिल अनियंत्रित होकर नाले में गिरी,नाले में निकला सरिया पेट में धंसा,सरिया में फंसकर बच्चा चीखता रहा,लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला,इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत,जीडीए, पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही के आरोप,गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र का मामला.
➡सहारनपुर- शादी की खुशियां मातम में बदली,रिसेप्शन में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत,रोहित की फायरिंग में शिव को लगी गोली,अस्पताल ले गए युवक ने तोड़ा दम,आरोपी दूल्हे के ताऊ का है दामाद, एसएसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे,गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी,मंडी क्षेत्र के रामलीला भवन की घटना.
➡बहराइच- सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचने का मामला, कबाड़ी की दुकान से उत्तराखंड जा रही थीं किताबें,ट्रक में भरकर ले जाई जा रही सरकारी किताबे,DM ने तुरंत किताबों को कराया जब्त,बच्चों का भविष्य बेचने वालों पर गिरी गाज,मामले में 2 अनुचरों को किया गया निलंबित,3 अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश,DM की जांच टीम कर रही हर पहलू की जांच.
➡झांसी-छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की,बड़े भाई की कुल्हाड़ी से की हत्या,हत्या के बाद शव को दफनाया था,छोटे भाई ने पुलिस को किया था गुमराह,गुमराह के लिए खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी,शक होने पर पुलिस ने कमरे की खुदाई कराई,जमीन से शव बरामद, आरोपी भाई अरेस्ट,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा का मामला.
➡सीतापुर-सड़क हादसे में बहू की दर्दनाक मौत,ससुर, नंदोई गंभीर रूप से हुए घायल,तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हादसा,घर से दवा लेने के लिए जा रहे थे तीनों,कंदुनी चौराहे पर पिकअप ने मारी टक्कर,रामपुर कला थाना क्षेत्र का पूरा मामला.
➡बरेली-झोलाछाप की लापरवाही से महिला की मौत,डिलीवरी के दौरान महिला की बिगड़ी हालत,इलाज के दौरान हुई महिला की हुई मौत, घटना के बाद आरोपी झोलाछाप हुआ फरार,बहेड़ी क्षेत्र स्थित उनीसन हॉस्पिटल की घटना.
➡चित्रकूट- मानिकपुर थाना में तैनात उपनिरीक्षक की मौत,पुलिस लाइन से कोतवाली जाते समय हादसा,काली घाटी के पास हुआ एक्सीडेंट,इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,मानिकपुर थाना क्षेत्र की घटना.
➡सुल्तानपुर-आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी,MP/MLA कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी,अमित शाह पर विवादित टिप्पणी का मामला,BJP नेता विजय मिश्रा ने दर्ज किया था परिवाद,कोर्ट ने 20 फरवरी तक दिया था समय.
➡बहराइच- मासूम ने खौलता पानी खुद पर उंडेला,हादसे में झुलसा 3 साल का मासूम बच्चा,बच्चे को इलाज के लिए कराया भर्ती,थाना फखरपुर के कहारन पुरवा का मामला.
➡रायबरेली-चचेरे देवर ने भाभी की हत्या की,मारपीट में मृतका के पति को भी आई चोट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य थी मृतका राजकुमारी,चचेरे देवर दिनेश को पुलिस ने पकड़ा,खीरों क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा की घटना.
➡हापुड़- युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका,पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला.




