Slug :– *स्कूल गई 19 वर्षीय छात्रा लापता, मां ने सोसल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद की लगाई गुहार*
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
— फर्रुखाबाद : जनपद की मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी वेदपाल ने थाना मोहम्मदाबाद में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को वेदपाल ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा को स्कूल जाने के लिए टेम्पो में बैठाया था। प्रज्ञा बीए की छात्रा है, लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
वहीं छात्रा की मां विनीता देवी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उन्होंने बेटी की सकुशल बरामदगी की अपील की । मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
जानकारी होने पर परिजाओं को सूचना दे – 8299387263 , 9026127894




