💁🏻♂️*19 फरवरी, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 दिल्ली में *AI इम्पैक्ट समिट का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी*, 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 500 एक्सपर्ट शामिल
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे 5 दिन मौसम साफ रहने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 28.2 और रात को 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@16.6, राजसमंद@16
🔸 उदयपुर में आसमान ढका रहा बादलों से, कोटड़ा से चांद के दीदार की पुष्टि के साथ शहर में माहे *रमजान का आगाज आज से*, मुस्लिम समुदाय का पहला रोजा आज
🔸 *दो बाइक की भिड़ंत में 2 चचेरे भाइयों सहित 3 की मौत*, 1 घायल, सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब मोड़ की घटना
🔸 *जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामला*: पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस, विदेश भागने की आशंका, 900 करोड़ के घोटाले में ACB घर पर कर चुकी सर्च
🔸 *मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत*, 3 घायल, गाड़ी जलकर खाक, भीलवाड़ा के शाहपुरा की घटना
🔸 भारत में *गूगल का 1.35 लाख करोड़ का निवेश*, विशाखापटनम में बनेगा AI हब
🔸 *राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव*, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
🔸 बिहार: सहरसा में *अज्ञात हमलावरों ने 7वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली*
🔸 कर्नाटक: कलबुर्गी में *सेप्टिक टैंक की सफाई करते वक्त दम घुटने से दो लोगों की मौत*
🔸 अमेरिका से युद्ध की आशंका के बीच *ईरान में धमाके, तेहरान के आसमान में धुएं का गुबार*
🔸 वॉशिंगटन में *गाजा पीस बोर्ड की पहली मीटिंग आज*, भारत नहीं होगा शामिल
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच चल रही साबरमती एक्सप्रेस में रेलवे अधिकारी कर रहे थे नियमित जांच, बगैर टिकट के यात्रियों पर पड़ रही थी आंच, तभी असली अधिकारियों ने रंगे हाथ धर दबोचा एक ‘नकली अधिकारी’ को, जो बड़े आत्मविश्वास से यात्रियों से मांग रहा था टिकट, जैसे रेलवे मंत्री ने खुद उसे दी हो नियुक्ति, जांच कर रहे कर्मियों को उसकी गतिविधियां लगीं संदिग्ध, आईडी दिखने को कहा, तो साहब की बॉडी लैंग्वेज तुरंत ‘एसी कोच’ से ‘जनरल बोगी’ में हो गई शिफ्ट, अधिकारियों ने उसे पकड़कर रेलवे पुलिस को कर दिया “गिफ्ट”, आरोपी निकला नेपाली, बताया अपने को निर्दोष, कर रहा था सिर्फ लोगों की सेवा ऐसा किया दावा, रेलवे पुलिस कर रही जांच, यात्री रहे बोल क्या कलियुग है आया, अब ट्रेन के सफर में टिकट के साथ क्या टीटी भी चेक होगा भाया?
🔸 10 दिन पहले *जमानत पर छूटा हिस्ट्रीशीटर, उदयपुर में लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने लगा*, सविना थाना पुलिस ने फरदीन को फिर किया गिरफ्तार
🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी, नीदरलैंड्स को दी 17 रनों से मात, पाकिस्तान भी पहुंचा सुपर-8 में




