💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती को लेकर प्रदर्शन, दयाशंकर मिश्र दयालु के आवास पर प्रदर्शन, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मंत्री के आवास पहुंचे, कोर्ट में फंसी भर्ती को क्लीयर कराने की मांग, कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने की सरकार से मांग
➡अमेठी- भारत समाचार खबर का बड़ा असर, आरोपी विद्यालय ने प्रवेश पत्र भिजवाया, छात्र के अस्पताल पहुंचने के बाद भिजवाया, जिला विद्यालय निरीक्षक ने लिखा पत्र, सीबीएसई बोर्ड के कोऑर्डिनेटर को पत्र भेजा
➡हापुड़- हिट एंड रन का मामला आया सामने, शिकार हुए 13 वर्षीय मासूम की मौत, कार ने मासूम को मारी थी जोरदार टक्कर, कार लेकर फरार हो गया था कार चालक, पुलिस ने अज्ञात चालक पर दर्ज की FIR, थाना हाफिजपुर पुलिस तलाश में जुटी, हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटियाना की घटना
➡शामली- भाजपा नेता मनीष चौहान के बिगड़े बोल, मनीष बोले- बिजली घर में आग लगा दूंगा, बीजेपी नेता ने फोन पर JE को धमकाया, गांव की बिजली कटने पर भड़के BJP नेता, बिल न जमा करने पर कनेक्शन कटे थे, ग्रामीणों ने जेई-स्टाफ से अभद्रता की थी, जेई सत्यप्रकाश ने पुलिस से शिकायत की, कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा का मामला
➡बरेली- स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहा देह व्यापार, लोगों की शिकायत पर पुलिस की दबिश, दबिश से पहले भाग निकले स्पा संचालक, सर्वोत्तम हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर सेंटर, पुलिस को मौके से मिला आपत्तिजनक सामान, स्पा सेंटर सीज, संचालकों की तलाश जारी, कासा गोल्डन स्पा, जस्ट चिल होटल पर दबिश, बारादरी थाना क्षेत्र में चल रहा था स्पा सेंटर
➡इटावा- प्रेम प्रसंग में ननदोई ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका के घर के बाहर ही की आत्महत्या, अनिल का साले की पत्नी से था प्रेम प्रसंग, 10 वर्ष पूर्व प्रेमिका ननदोई संग फरार हुई थी, कुछ महीने पहले छोड़कर घर वापस लौटी थी, साथ चलने से मना करने पर प्रेमी ने दी जान, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच शुरू हुई, थाना बकेवर क्षेत्र के हल्लूपुरा गांव का मामला
➡पीलीभीत- खेत में बाघ ने बेसहारा पशु का किया शिकार, खेत में बाघ को देख राहगीरों में मचा हड़कंप, गोवंशीय पशु के शव के पास डेरा जमाए बाघ, मौके पर पहुंचे रेंजर का ग्रामीणों ने किया घेराव, बाघ की दहशत से गुस्सा ग्रामीणों की नोकझोंक, खेत में बाघ की चहलकदमी का वीडियो वायरल, हजारा थाना के चन्द्रनगर मुख्य मार्ग का मामला
➡पीलीभीत- PTR की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, दशकों से कब्जा कर उगाई जा रही फसल, शिकायत के बाद 80 बीघा जमीन कब्जामुक्त, पुलिस, वन विभाग अधिकारियों ने की कार्रवाई, जमीन पर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से किया नष्ट, कब्जा मुक्त कराकर वन विभाग ने लगाए पेड़, PTR की नवदिया बंकी बीट के फगुनिहाई का मामला
➡हापुड़- OYO में देह व्यापार की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने मकान में घुसकर युवक को पीटा, अवैध हथियारों के बल पर युवक से मारपीट, दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक को जमकर पीटा, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡मेरठ- हत्या में वांछित 25 हज़ार के इनामी से मुठभेड़, हत्यारोपी आहद के पैर में गोली लगने से घायल, पिस्टल बरामदगी के दौरान बदमाश से मुठभेड़, आहद ने साथियों संग की थी असलम की हत्या, 3 साथी दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, नौचंदी पुलिस की हुई हत्यारोपी आहद से मुठभेड़
➡गोरखपुर- चलती ट्रेन में TTE द्वारा युवती से रेप का मामला, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में रेप का आरोप, युवती ने TTE राहुल कुमार पर कराया है केस दर्ज, रेलवे प्रशासन ने आरोपी TTE को निलंबित किया, गिरफ्तारी के लिए 10 हज़ार का इनाम घोषित, देवरिया के पास चलती ट्रेन में रेप का आरोप, युवती NCC सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी, TTE सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया था, डायल 112 पर सूचना दी, TTE कूदकर फरार हुआ, GRP गोरखपुर से देवरिया GRP को केस ट्रांसफर
➡गोरखपुर- बिजली विभाग के चेयरमैन के निर्देश पर कार्रवाई, गड़बड़ी में दोषी पाए जाने पर SDO खजनी निलंबित, SDO खजनी भोलानाथ को किया गया निलंबित, तीन मामलों में लापरवाही की जांच के बाद एक्शन, खजनी उपखंड में तीन स्थानों पर मिली थी गड़बड़ी, इन मामलों में 2 JE पहले किए जा चुके हैं निलंबित
➡मुजफ्फरनगर- जिले में 2 घंटे में 3 थाना इलाकों में मुठभेड़, रतनपुरी में 25 हजार का इनामी रईस घायल, शाहपुर में 25 हजार का इनामी संजीत घायल, तितावी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गुफरान घायल, मुठभेड़ में बदमाशों से तमंचे, बाइकें बरामद, तीनों बदमाशों पर लूट जैसे 30 से ज्यादा केस, घायल बदमाश ने पुलिस के सामने हाथ जोड़े, शाहपुर, रतनपुरी, तितावी इलाके में हुई मुठभेड़
➡रामपुर- बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, अपर मुख्य अधिकारी ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई, गिरफ्तारी से बचने को अंतरिम जमानत की अर्जी, हत्याकांड का मुख्य आरोपी असगर जेल में बंद है, दूसरे आरोपी नीरज रस्तोगी ने लगाई जमानत अर्जी, वकील की जिला पंचायत कार्यालय में हुई थी हत्या, पत्नी ने असगर, नीरज के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR
➡सीतापुर- ऐतिहासिक 84 कोसीय परिक्रमा का हुआ शुभारंभ, पहला आश्रम के महंत के डंका बजाते ही चल पड़ा रामादल, नैमिषारण्य से पहले पड़ाव कोरौना के लिए रामदल ने किया प्रस्थान, सतयुग से चली आ रही है नैमिषारण्य की 84 कोसीय परिक्रमा, हजारों साधु संतों समेत लाखों परिक्रमार्थी हुए शामिल
➡सहारनपुर- रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर हादसा, हाइड्रा का कुंडा टूटकर मजदूर पर गिरा, अस्पताल में मजदूर की दर्दनाक मौत हुई, हादसे के बाद ठेकेदार ने काम रुकवाया, आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी, लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा, थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की घटना
➡देहरादून- पंडितवाड़ी में सीवरलाइन नहीं, आया बिल, कनेक्शन न होने के बावजूद आ रहा बिल, जल संस्थान की लापरवाही से लोग परेशान, लंबे समय से सीवरलाइन की हो रही मांग, सीवरलाइन तो नहीं पहुंची लेकिन बिल आया
➡देहरादून- सीएम पुष्कर धामी का आज का कार्यक्रम, 11 बजे चैंपियनशिप ट्रॉफी का आज समापन, युवा कल्याण विभाग के कार्यक्रम में रहेंगे CM, 1 बजे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे, श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, 3 बजे चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव-2026, महोत्सव में शामिल होंगे सीएम पुष्कर धामी
➡देहरादून- कई जिलों में आज बारिश, बर्फबारी के आसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में अलर्ट जारी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी बारिश का अलर्ट, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी




