*15 फरवरी, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *महाशिवरात्रि आज*: देशभर में हो रहे अनुष्ठान, 12 ज्योतिर्लिंग सहित शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन शुरू, महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ मंदिर में लगातार 44 घंटे चलेगा, उदयपुर के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे मौसम होने लगा गर्म, कल उदयपुर में दिन में तापमान 29.2 और रात को 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@14.2, राजसमंद@15
🔸 केंद्र सरकार के आदेश- *आज से अधूरे नेशनल एक्सप्रेस-वे पर नहीं देना होगा पूरा टोल*, 25 प्रतिशत कम लगेगा
🔸 उदयपुर के *3 अन्नपूर्णा रसोइयों में धांधली* : न राशन पूरा, न खाना बना, 100 से ज्यादा फर्जी कूपन जारी, अंबामाता, खेमपुरा, सेवाश्रम की रसोई ब्लैकलिस्ट, जुर्माना भी
🔸 *जयपुर में 16 फरवरी से बंद रहेंगी शराब की दुकानें*, विक्रेताओं ने किया हड़ताल का ऐलान, विक्रय समय 3 घंटे बढ़ाने की कर रहे मांग
🔸 जोधपुर: *ई-चालान भेजकर एप डाउनलोड करवाया*, खाते से 18.6 लाख रुपए पार, साइबर ठगों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी बुजुर्ग को बनाया निशाना
🔸 मुंबई: *मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा*, 1 की मौत, 3 घायल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 5 गिरफ्तार
🔸 इंदौर: *कारोबारी को लूटने वाले दो पुलिसकर्मी नौकरी से बर्खास्त*, जेल भेजे गए
🔸बांसवाड़ा: रात *10 बजे बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे सिस्टम जब्त*, शांति भंग करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
🔸 *अपनी शादी में तस्करों को बुलाया, कॉन्स्टेबल बर्खास्त*, समारोह में राजस्थान और एमपी से पहुंचे बदमाश, झालावाड़ SP ने की कार्रवाई
🔸 बांग्लादेश: *17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण*, पीएम मोदी समेत 13 देशों के नेताओं को भेजा न्योता
🔸 *जिनेवा में होगा अमेरिका-ईरान के बीच संवाद*, दूसरी बैठक में शर्तों और तनाव कम करने पर फोकस
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: एमपी के खंडवा में एक युवक ने बदला लेने को इतना सीरियस ले लिया कि उसे बना डाला करियर, 29 साल का दीपेश उर्फ दिपेंद्र पिछले 15 साल से कर रहा था चोरी, वो भी सिर्फ पुलिसवालों के घरों में, “कस्टमर बेस” था उसका फिक्स, 15 साल पहले एक पुलिसकर्मी ने उसे था पीटा, उसी दिन उसने खाई थी कसम, अब जिंदगी का एक ही लक्ष्य: पुलिस लाइन में मारना है लाइन, तब से जनाब 14 साल की उम्र में ही कर बैठे ‘बदला स्टार्टअप’ लॉन्च, पुलिस लाइन में सब्जीवाला, फेरीवाला, कभी-कभी मासूम पड़ोसी बनकर करता था एंट्री, दिन में मुस्कान, रात में गुमशुदा सामान, 20 जनवरी को एक कांस्टेबल और उसके पड़ोसी के घर हाथ किया साफ, पर सीसीटीवी ने कर दी पहचान उजागर, पुलिस लाई पकड़, बरामद किया 5 लाख का सोना-चांदी और कैश, बंद हुआ दीपू का ऐश, पुलिसवालों के घर चुन लिया था बदला, अब थाने में उसका बज रहा तबला
🔸 उदयपुर के *सज्जनगढ़ में लॉयन सफारी कल से शुरू*, 3.50 करोड़ की लागत से बनी, गुलाबचंद कटारिया करेंगे शुभारंभ, जूनागढ़ से आया शेरों का जोड़ा
🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: आज कोलंबो में भारत-पाक की भिड़ंत




