सपा महासचिव का सरकार पर तंज: महंगाई बेलगाम, कानून व्यवस्था धड़ाम—शिवपाल यादव बोले, बदलाव चाहती है जनता
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Shivpal Singh Yadav ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
शिवपाल यादव Kanpur के मंधना स्थित Ganga Barrage के एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यह समारोह सपा विधायक Amitabh Bajpai के बेटे शिखर बाजपेई का था। आशीर्वाद देने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।
सपा महासचिव ने कहा कि मौजूदा सरकार न तो महंगाई पर काबू पा सकी है और न ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चला पा रही है। बेरोजगारी से जहां नौजवान परेशान हैं, वहीं भ्रष्टाचार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
उन्होंने दो टूक कहा कि अब जनता प्रदेश में समाजवादियों की सरकार चाहती है और आने वाले समय में यह बदलाव साफ दिखाई देगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक शिवकुमार बेरिया, हरिओम पांडेय, रचना सिंह, आयुष पांडेय, सम्राट विकास यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




