*उन्नाव ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति दो बच्चे घायल बाइक ।*
खबर उन्नाव से है जहाँ लखनऊ कानपुर नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और पति समेत दो बच्चे घायल हो गया बताया जा रहा है। बाइक पर चार लोग सवार होकर कानपुर की ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार को टक्कर मार दी हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गयी वही पति और दो बच्चे घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद के दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे बाईपास के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी तो वही बाइक पर सवार पति और दो छोटे बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है।बाइक सवार युवक अपनी पति और दो बच्चो के साथ लखनऊ से अपने घर की ओर जा रहा था तभी बाईपास के पास पहुचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वही पति और बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




