*शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*
1. PMO का नया पता तय – 13 फरवरी से ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा देश का प्रशासन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उद्घाटन करेंगे।
2. US Trade Deal पर घमासान – राहुल गांधी ने कहा कि MSP, फूड सिक्योरिटी और खेती पर बड़ा खतरा है।
3. सीकर में धमाका – नीमकाथाना के प्रसिद्ध गणेश्वर धाम में सूटकेस ब्लास्ट, दो संदिग्ध फरार।
4. प्रशांत किशोर का तंज – “तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा।”
5. चेक बाउंस मामला – अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल में ही रहेंगे, हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार किया।
6. अमेरिका ने दबाव में हटाया पीओके और अक्साई चिन से संबंधित भारत का नक्शा, पाकिस्तान ने दावा किया।
7. बंगाल चुनाव बाद हिंसा मामला – CBI ने 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन को गिरफ्तार किया।
8. 3.60 लाख करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी – भारत 114 राफेल जेट्स खरीदेगा।
9. भाजपा सांसद का राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने वाला नोटिस – राहुल बोले, “FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।”
10. विमान हादसा – पायलट द्वारा जानबूझकर क्रैश करने की इटालियन रिपोर्ट झूठी निकली।
11. बांग्लादेश चुनाव – तारिक रहमान की BNP 175 सीटों पर आगे, जमात 30 सीटों पर बढ़त में।
12. राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी भाजपा – भाषण से कुछ शब्द हटाने का फैसला संभव।
13. बांग्लादेश की राजनीति – शेख हसीना के बेटे ने तारिक रहमान से दोस्ती के संकेत दिए, वापसी का रास्ता खुल सकता है।
14. केरल विधानसभा चुनाव – कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी बनाई, शशि थरूर को अहम जिम्मेदारी।
15. सूडान में नाव हादसा – 15 लोगों की मौत, कई लापता; बचाव कार्य जारी।
16. पाकिस्तान – इमरान खान की सेहत को लेकर दावे, विपक्षियों पर कार्रवाई को लेकर आरोप।
17. ट्रंप के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया – “उचित कदम उठाए जाएंगे”, पीएम मोदी के करियर पर टिप्पणी पर विवाद।
18. मदनी का बयान – वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला बताया; सभी छंद गाने के विरोध की बात।
19. मेरठ मेट्रो नमो भारत ट्रेन – प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे; मेरठ से दिल्ली तक 40 मिनट में सफर।
20. थन्या नाथन बनेंगी पहली ब्लाइंड जज – दृष्टिबाधित होने के बावजूद ऐतिहासिक उपलब्धि।
21. मौसम अपडेट – उत्तराखंड के कई शहरों में कड़ाके की ठंड; गंगोत्री में पारा -21°C।
22. मध्य प्रदेश में बादल, बिहार में घना कोहरा।
23. IND vs NAM, T20 World Cup – भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया; इशान और हार्दिक के अर्धशतक।
24. श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया – T20I में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत, कप्तान शनाका ने रिकॉर्ड बनाया।




