By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: राजाराम को थी हत्या की आशंका, 2019 का ई-मेल बना अहम सुबूत; एनआरआई सिटी निदेशक पर जांच की आंच
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > राजाराम को थी हत्या की आशंका, 2019 का ई-मेल बना अहम सुबूत; एनआरआई सिटी निदेशक पर जांच की आंच
Uncategorized

राजाराम को थी हत्या की आशंका, 2019 का ई-मेल बना अहम सुबूत; एनआरआई सिटी निदेशक पर जांच की आंच

timesandspace
Last updated: 2026/02/08 at 7:23 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

राजाराम को थी हत्या की आशंका, 2019 का ई-मेल बना अहम सुबूत; एनआरआई सिटी निदेशक पर जांच की आंच

डिस्ट्रिक हेड | राहुल द्विवेदी

कानपुर में अधिवक्ता राजाराम वर्मा की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। राजाराम ने अपनी मौत से दो वर्ष पूर्व ही जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने वर्ष 2019 में एंटी भूमाफिया सेल, जिलाधिकारी कार्यालय और नवाबगंज थाने को ई-मेल भेजकर आशंका व्यक्त की थी कि एनआरआई सिटी के निदेशक और अन्य लोग उनकी हत्या करा सकते हैं।
अब पुलिस इस ई-मेल को अहम साक्ष्य मानते हुए पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की जांच एसआईटी (विशेष जांच टीम) को सौंपी गई है।
2010 से चल रहा था जमीन विवाद
राजाराम वर्मा ने वर्ष 2010 में जमीन विवाद को लेकर 18 लोगों के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी और दस्तावेजों में जालसाजी जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अग्रिम विवेचना कर रहे कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय के अनुसार, उस मामले में केवल राजबहादुर, रामकुमार और रामचंद्र के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था, जबकि अन्य को साक्ष्य के अभाव में क्लीनचिट दे दी गई थी।
धमकी के बाद मजदूर छोड़ गए काम
क्लीनचिट के बाद भी विवाद थमा नहीं। राजाराम ने पुनः थाने से लेकर डीएम कार्यालय तक शिकायत की। उन्होंने बताया था कि वह एनआरआई सिटी के भीतर स्थित अपनी कृषि योग्य भूमि पर मजदूरों से काम करा रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान निदेशक, राम खिलावन और राजबहादुर ने मजदूरों को धमकाया और हत्या कराने की बात कही, जिससे मजदूर डरकर भाग गए और काम बंद हो गया।
कई जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप
राजाराम के बेटे नरेंद्र देव ने पुलिस को कई विवादित जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायत दी है। इनमें—
मैनावती मार्ग स्थित आसाराम बापू का आश्रम
कनक सोसाइटी और आम्रपाली सोसाइटी
रॉयल गार्डन गेस्ट हाउस (रेल बाजार क्षेत्र)
एनआरआई सिटी के पास नारायण हैरिटेज गेस्ट हाउस
सिंहपुर स्थित केटीएल और नेक्सा यार्ड शोरूम
शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, इन सभी शिकायतों की जांच की जा रही है। मैनावती मार्ग की एक अन्य जमीन को लेकर भी कई प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जे का आरोप लगाया गया है।
राकेश तिवारी ने मांगा 15 दिन का समय
मामले में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब देते हुए बताया कि उनकी तबीयत खराब है और डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसके चलते उन्होंने 15 दिन का समय मांगा है।

You Might Also Like

फर्जी GST गिरोह का भंडाफोड़, 2.66 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ : कल से यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत

*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

फर्जी GST गिरोह का भंडाफोड़, 2.66 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; दो शातिर गिरफ्तार

February 8, 2026
featured image
Uncategorized

लखनऊ : कल से यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत

February 8, 2026
featured image
Uncategorized

*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*

February 8, 2026
featured image
Uncategorized

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

February 8, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • फर्जी GST गिरोह का भंडाफोड़, 2.66 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; दो शातिर गिरफ्तार
  • लखनऊ : कल से यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत
  • राजाराम को थी हत्या की आशंका, 2019 का ई-मेल बना अहम सुबूत; एनआरआई सिटी निदेशक पर जांच की आंच
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?