💁♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- बीजेपी के भीतर लोध बनाम कुर्मी सियासत तेज, राजधानी में लोधी समाज का बड़ा जातिगत सम्मेलन, विश्वेश्वरैया हाल में शक्ति प्रदर्शन किया गया, बीजेपी के विधायक, सांसद और मंत्री शामिल,. मंत्री बीएल वर्मा की सम्मेलन में रही मौजूदगी, मंत्री धर्मपाल सिंह भी मंच पर मौजूद नजर आए, विपिन कुमार वर्मा, उत्तम चंद, टी.राजा सिंह शामिल, बड़ी संख्या में लोध समाज के लोग सम्मेलन में पहुंचे, बृजभूषण राजपूत-स्वतंत्र देव सिंह विवाद के बाद आयोजन, लोधी समाज ने दिखाई एकजुटता, संगठनात्मक ताकत, ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कार्रवाई का भी संदर्भ, कुर्मी समाज में भी बेचैनी का माहौल, बृजभूषण पर नोटिस की बात गलत निकली, सम्मेलन को अंदरूनी कलह से जोड़कर देखा जा रहा
➡लखनऊ- बीबीडी थाना परिसर में हंगामा, पार्षद ममता रावत समर्थकों संग थाने पहुंचीं, सुभासपा MLA पर मुकदमा न होने से नाराजगी, MLA बेदी राम पर मुकदमा न होने से नाराजगी, कार्रवाई की मांग पर अड़ी पार्षद ममता रावत, थाना परिसर में लगे “बेदी राम मुर्दाबाद” के नारे,. विधायक बेदी राम का कथित ऑडियो वायरल, बातचीत के दौरान पार्षद को गाली देने का आरोप
➡लखनऊ- पतंग के मांझे से लगातार हो रही घटनाएं, पतंग की डोर से एक और युवक घायल, नाका जाने वाले फ्लाईओवर पर युवक घायल, अचानक मांझा गिरने से युवक घायल, अधिकतर घटनाएं फ्लाईओवर पर हो रही, सुरक्षा,बचाव के फ्लाईओवर पर इंतजाम नहीं
➡ललितपुर- सवारियों से भरी बस और डंपर में भीषण भिड़ंत, अनियंत्रित बस ने डंपर में पीछे मारी टक्कर,. बस सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल, 2 बच्चों की हालत नाजुक,झांसी मेडिकल रेफर, बस चालक शराब के नशे में चला रहा गाड़ी, घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, सदर कोतवाली के मसौरा कलां के पास हादसा
➡बुलंदशहर- बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर, ई-रिक्शा की बैटरी में भयंकर विस्फोट, एक ही परिवार के 5 लोग हुए जख्मी, यात्री ले जाते समय हुआ विस्फोट, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, 3 नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर की घटना
➡ग्रेटर नोएडा – युवक ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, खड़ंजा लगाने के विवाद में किया हमला, दबंगों ने फावड़े से किया महिला पर हमला, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने 1 आरोपी को किया अरेस्ट, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, जारचा थाना इलाके की घटना
➡मुरादाबाद – MDA के सहायक अभियंता योगेश गुप्ता को सख्त निर्देश, शहरी नियोजन विभाग की तरफ से कड़ा निर्देश, गोरखपुर में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश,. 11 सितंबर 2025 को हो चुका गोरखपुर स्थानांतरण, बड़े अधिकारियों की कृपा से MDA में टिके हुए योगेश, अभियंता योगेश गुप्ता को शासन की सख्त चेतावनी
कार्यभार ग्रहण ना करने पर होगी सख्त कार्रवाई
➡पीलीभीत- नेपाली हाथियों ने मचाई तबाही, हाथियों ने फसल रौंदकर की तबाह, लग्गा भग्गा चौकी में घुसे हाथियों के झुंड , हाथियों ने किसानों की केले की फसल उजाड़ी, वन कर्मियों ने छत पर चढ़कर बचाई जान, फर्नीचर,बाइक, सामान तोड़कर किया क्षतिग्रस्त, शोर मचाने के बाद हाथियों के झुंड को भगाया , वन विभाग की लापरवाह से हाथियों का आतंक , बराही रेंज क्षेत्र के गाभिया सहराई के पास का मामला
➡वाराणसी – कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, किंगपिंग शुभम जायसवाल कोर ग्रुप शिकंजे में , सिंडिकेट के कोर ग्रुप के 5 मुख्य सदस्य अरेस्ट, मुख्य सदस्यों के दिवेश जायसवाल भी गिरफ्तार , दिवेश जायसवाल के घर ED कर चुकी है कार्रवाई , दिवेश जयसवाल के साथ अमित जायसवाल अरेस्ट, 3 अन्य मुख्य सिंडिकेट मेंबरों को किया गिरफ्तार, वाराणसी-मिर्जापुर सीमा से किया गया गिरफ्तार, नेपाल भागने के चक्कर में थे यह सभी आरोपी , लाखों कफ सिरप के फ़र्ज़ीवाड़े से करोड़ों कमाए , कफ सिरप की बांग्लादेश में करते थे डिलीवरी
➡बागपत- युवकों का पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो वायरल, युवकों ने खेत में जाकर की कई राउंड फायरिंग, , बदमाशी का गाना लगाकर वीडियो किया वायरल , पूर्व में भी दोनों युवक जा चुके हैं जेल, दोघट के बामनौली गांव का वायरल वीडियो
➡पीलीभीत- घर में घुसकर सिपाही पर चाकू से हमला, हमले में सिपाही गंभीर रूप से हुआ घालय, नाजुक हालत में जिला अस्पताल हुआ रेफर, छुट्टी पर आया घर था घायल सिपाही, सिपाही ने पत्नी पर लगाया हमले का आरोप, पत्नी पर डाइवोर्स का दबाव बनाने का आरोप, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के पतरासा का मामला
➡नोएडा – निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, दो मज़दूरों की हुई दर्दनाक मौत , सेंटरिंग नीचे गिरने से हुआ हादसा, अस्पताल में किया गया मृत घोषित, कोई मकान नहीं गिरा है- पुलिस , दो ठेकेदार हिरासत में लिए गए, मामले में पूछताछ और जांच जारी, सेक्टर 142 थाना क्षेत्र की घटना.
➡ललितपुर- कृषि गोष्ठियों में अधिकारियों का बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रति गोष्ठी 12 हजार का भोजन था निर्धारित, फर्जी बिल वाउचर लगाकर निकाले लाखों रुपए, 2025 में 136 कृषि गोष्ठी दिखाकर निकाला पैसा, अधिकारियों ने कागजों में कराई कृषि गोष्ठी, अधिकारियों पर 30 लाख के घोटाले का आरोप, विकसित भारत की कृषि गोष्ठियों में घोटाला
➡हाथरस- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बाइक सवार युवक को वाहन ने काफी दूर घसीटा, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस, घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से हुआ फरार, CCTV के जरिए पुलिस वाहन की तलाश में जुटी, थाना हाथरस गेट के रुहेरी के पास हुआ हादसा
➡कासगंज- समाधान दिवस में अमानवीय व्यवहार का मामला, पुलिस द्वारा पीड़ित के साथ अमानवीय व्यवहार , डीएम कासगंज प्रणय सिंह ने लिया संज्ञान, न्याय दिलाने के लिए टीमों को किया गठन, एसडीएम,तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम, पीड़ित की जमीन पर चल रही नपाई
➡कानपुर- गंदगी और सीवर ओवरफ्लो का विरोध, इलाके के लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन, ढ़ोलक मजीरे बजाकर किया प्रदर्शन, पार्षद,विधायक,मेयर के खिलाफ प्रदर्शन, कानपुर के वार्ड 72 दबौली वेस्ट का मामला.
➡संतकबीरनगर- युवक की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला युवक का शव, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡संतकबीरनगर- सांसद चंद्रशेखर रावण का दौरा आज, संवैधानिक अधिकार बचाओ रैली का आयोजन, खलीलाबाद में रैली को करेंगे संबोधित
➡रायबरेली- रायबरेली में पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा, मांझा HT लाइन में फंसने से निकली चिंगारी, चिंगारी की चपेट में आया मासूम झुलसा, स्थानीय लोगों ने बच्चे को पहुंचाया अस्पताल, शहर कोतवाली के घसियारी मंडी की घटना




