💁♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ दिल्ली- दिल्ली सरकार के आज एक साल पूरे, दिल्ली में आज कई कार्यक्रम रखे गए, 500 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिखाएंगे हरी झंडी, दिल्ली पानीपत इंटर स्टेट बस सेवा की शुरुआत, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी हरी झंडी दिखाएंगी
➡ हमीरपुर- बीच सड़क दो पक्ष में मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, किराए को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, थाना कुरारा कस्बे के लालमन का मामला
➡ प्रयागराज- चौकी इंचार्ज राहुल सिंह लाइन हाजिर, रामपुर चौकी में तैनात थे राहुल सिंह, पीड़ित से अभद्रता करने पर कार्रवाई, DCP यमुनानगर जोन ने किया लाइन हाजिर
➡ देहरादून- बिजली दरों पर यूईआरसी ने कार्यक्रम जारी किया, यूईआरसी ने जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी किया, घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक उपभोक्ताओं पर असर, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल की याचिकाओं पर होगी सुनवाई, आम जनता, संस्थाओं से सुझाव व आपत्तियां ली जाएंगी, 18 फरवरी से कर्णप्रयाग, रुद्रपुर, देहरादून में सुनवाई होगी, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई बिजली दरें तय होंगी
➡ कानपुर- अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट 007 लॉन्ज में छापा, मौके से 5 कर्मचारी गिरफ्तार, कई हुक्के बरामद किए गए
➡ सहारनपुर- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सड़क हादसा, बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराई, कार की चपेट में आने से दो लोग घायल, बाइक सवार महिला समेत 2 लोग घायल, कार सवारों के नशे में होने की आशंका, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया
➡ बहराइच- सपा नेता अनवारूल हसन पर एक्शन, जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने पार्टी से निकाला, अनवारूल ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को बुके दिए थे, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाने पर कार्रवाई, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को बुके देते फोटो हुआ था वायरल, लखनऊ में शौकत अली से की थी मुलाकात
➡ देहरादून- ड्यूटी के लिए बजट खत्म, 2900 पीआरडी जवान हटाए गए, जवान थानों, यातायात से हटाए गए, इस माह से सेवाएं समाप्त कर दी गई, सभी को 2024 में तैनात किया गया था, चार धाम यात्रा के लिए तैनात किया था, चार धाम यात्रा के लिए 32 करोड़ का बजट था, अब बजट खत्म होने के कारण ड्यूटी से हटाया, निदेशालय युवा कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल के निर्देश, सभी जिला युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए, प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा पीआरडी स्वयंसेवक हैं, इनमें से 7514 अभी ड्यूटी पर तैनात हैं, प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन की बैठक आज, बैठक में इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा
➡ अमरोहा- कार्यों में लापरवाही पर DM निधि गुप्ता सख्त, लापरवाही बरतने वाले राजस्व निरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक तेज सिंह को किया निलंबित, राजेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश, तेज सिंह राजस्व कार्यों में नहीं ले रहे थे रुचि, SDM की रिपोर्ट पर डीएम ने निलंबित किया
➡ आगरा- स्कूल गई किशोरी लापता, तलाश के बाद भी नहीं लगा पता, पीड़ित परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज, बाह थाना क्षेत्र का मामला
➡ सीतापुर- गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से पीटा, रोटी जलने पर गर्भवती पत्नी को जमकर पीटा, डीजल डाल ज़िंदा जलाने का किया प्रयास- पत्नी, 3 ननद पर पति के साथ मिलकर पीटने का आरोप, पति से बचने के लिए घर मायके पहुंची महिला, पीछे से पहुंचे पति ने पत्नी की मां को भी पीटा, दामाद की पिटाई से सास को लगी गंभीर चोट, पत्नी व सास को लाया गया जिला अस्पताल, दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का आरोप, लहरपुर कोतवाली के मुशियाना मोहल्ले का मामला
➡ बुलंदशहर- संदिग्ध हालत में रिटायर्ड अफसर गायब, रिटायर प्रशासनिक अफसर का नहीं लगा सुराग, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे प्रहलाद सिंह, बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡ बरेली- 349 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, शहर से लेकर देहात तक चला अभियान, 6 लाख 67 हजार का वसूला गया जुर्माना, मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में चला अभियान
➡ देहरादून- अंकिता को न्याय दिलाने के लिए महापंचायत, परेड मैदान में सभी से एकजुट होने का आह्वान, 11 बजे मैदान में सभी से एकजुट होने का आह्वाहन, अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की अपील, सरकार ने की हैं सीबीआई जांच की संस्तुति, सीबीआई ने मुक़दमा दर्ज कर जांच की शुरू, VVIP के नाम का खुलासा करने की मांग
➡ लखनऊ- पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, बहन जी का मैं सम्मान करता हूं- नसीमुद्दीन, लेकिन बसपा में जाने का सवाल नहीं-नसीमुद्दीन, कांशीराम के समय की बसपा नहीं बची- नसीमुद्दीन, कुछ लोग बसपा में जाने का भ्रम फैला रहे-नसीमुद्दीन, अखिलेश यादव बेहतरीन नेता हैं- नसीमुद्दीन
➡ रामपुर- बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग का वीडियो, वायरल वीडियो का एसपी ने संज्ञान लिया, आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ केस, युवक की जल्द होगी गिरफ्तारी- एसपी
➡ सीतापुर- सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, DM डॉ राजा गणपति R. ने लागू की धारा 163, ड्रोन, पतंग व बैलून उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित, 8 और 9 फरवरी को लागू रहेगा आदेश, 9 फरवरी को तपोधाम आश्रम में सीएम का आगमन
➡ झांसी- दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, मृतक के पिता ने हत्या का लगाया आरोप, बहू पर हत्या कराने का आरोप लगाया, नवबाद थाना क्षेत्र की घटना
➡ बरेली- एफएसडीए विभाग का छापा, खंडेलवाल एडिबल ऑयल पर छापा, रोशन जैकब के निर्देश के बाद छापा, 8 अलग-अलग सैंपल लेकर जांच को भेजे, 31 लाख 55 हजार रुपये का ऑयल सीज, रिपोर्ट आने तक प्रोसेस बिक्री, पैकिंग पर रोक, फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज सराय में है फैक्ट्री
➡ मेरठ- संदिग्ध परिस्थितियों में कार में लगी आग, मकान के बाहर लगे टेंट में भी लगी आग, आग लगने के बाद धू धू कर जली कार, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, थाना भावनपुर क्षेत्र की घटना.




