कलयुगी बाप की हैवानियत: ठंडे पानी के टब में फेंकी गई मासूम ने तोड़ा दम, मां ने शव लेकर ससुराल में किया हंगामाकलयुगी बाप की हैवानियत: ठंडे पानी के टब में फेंकी गई मासूम ने तोड़ा दम, मां ने शव लेकर ससुराल में किया हंगामा
डिस्ट्रिक हेड | राहुल द्विवेदी
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत पिता द्वारा ठंडे पानी से भरे टब में फेंकी गई एक वर्षीय मासूम बच्ची ने करीब एक माह तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित मां और मायके पक्ष के लोगों ने शव को गोद में लेकर ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
शराबी पिता की क्रूरता बनी मौत की वजह
मृत बच्ची की मां रुचि ने आरोप लगाया कि उसका पति गोपाल गुप्ता शराब का आदी है और आए दिन मारपीट करता था। करीब एक माह पूर्व शराब के नशे में उसने रुचि को पीटा और इसके बाद एक वर्षीय बेटी सृष्टि को उठाकर ठंडे पानी से भरे टब में डाल दिया। इस अमानवीय हरकत के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई।
एक माह तक चला इलाज, फिर टूटी सांसें
घटना के बाद मां ने मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने करीब एक माह तक जिंदगी से जंग लड़ी, लेकिन शुक्रवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद रुचि का दर्द आक्रोश में बदल गया।
शव लेकर ससुराल पहुंची मां, मचा हंगामा
बेटी की मौत से टूट चुकी मां रुचि मायके पक्ष के साथ बच्ची का शव लेकर रावतपुर स्थित ससुराल पहुंची और पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।