*TOP 19 BREAKING NEWS*
💁♂️*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*07/02/2026*
*1.* कृषि और डेयरी सेक्टर में कोई समझौता नहीं, भारत-अमेरिका ने जारी की ट्रेड डील की रूपरेखा।
*2.* भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, सोने की चमक से 723 अरब डॉलर के पार खजाना।
*3.* होलिका दहन 2 मार्च को, सायं 06.24 से सायं 06.36 के बीच सिर्फ 12 मिनट का मिलेगा समय, भद्रा-चंद्र ग्रहण ने बढ़ाई मुश्किल।
*4.* हाईकोर्ट में भी भ्रष्टाचार! रुपयों के बदले मामले की सुनवाई प्राथमिकता के नम्बर पर, क्षुब्ध जस्टिस का अपने ही अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश।
*5.* शमिक भट्टाचार्य के साल्टलेक BH आवास पर बढ़ रही भीड़, जगह पड़ रही कम, राज्य BJP अध्यक्ष बनने के बाद सुरक्षा लेने से भी किया इंकार, अब साल्टलेक में ही नये आवास की तलाश, लेनी होगी केन्द्रीय बल की सिक्युरिटी।
*6.* अब BLO’s को घर-घर जाकर देनी होगी वोटर स्लिप, CEO दफ्तर का आया मैसेज; SIR से जुड़े कर्मियों का ‘पारिश्रमिक’ देने के लिए आयोग ने राज्य सरकार पर बढ़ाया दबाव।
*7.* रविवार 8 फरवरी को सुबह 6 से सायं 6 बजे तक द्वितीय हुगली ब्रिज पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
*8.* वेलेंटाईन वीक के साथ ही शादी का मौसम, गुलाब फूलों की डिमांड, एक करोड़ की खपत, ‘रोज डे’ के पूर्व ही बेंगलुरू से फ्लाईट से कोलकाता पहुंचे ‘डच’ गुलाब।
*9.* ये है बंगाल एसेम्बली! मंत्री उदयन गुहा तथा नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दू अधिकारी की राजनैतिक लड़ाई बाप तक पहुंची, ‘मोदी का बेटा’ Vs ‘बाप चोर’ जैसे बयानों से शर्मसार राजनीति।
*10.* अंतरिम बजट के एक दिन बाद ही रायदीघि में महिलाओं के बैंक खाते में 1000 की बजाय आये 1500 रुपये।
*11.* हाईकोर्ट के दबाव में ‘बैकफुट’ पर KMC! मटियाब्रुज में अवैध निर्माण कार्य तोड़ने की अधिसूचना जारी।
*12.* महाराष्ट्र से राज्यसभा में बढ़ेगी BJP की ताकत, अप्रैल में खाली हो रही 7 में से 6 सीटों पर महायुति की जीत के आसार।
*13.* बिहार: सांसद पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका, 31 साल पुराने प्रॉपर्टी मामले में हुए हैं गिरफ्तार; बोले-मारने की हो रही साजिश।
*14.* मैं प्रधानी का चुनाव लड़ रहा हूं, वोट मुझे चाहिए’, हरियाणवी फिल्म कलाकार ने राइफल तानकर मांगे वोट, वीडियो वायरल।
*15.* घूसखोर पंडत’ टाइटल पर विवाद के बीच अनूप जलोटा का विवादित बयान, बोले- पंडत की जगह कर दो पुजारी।
*16.* भोपाल में फिल्मी स्टाइल में किन्नर पर हमला, गोल्ड चेन लूटी, चाकू मारे, दूसरे गुट पर लगे गंभीर आरोप।
*17.* असली की जगह नकली ‘सोना’, डकैती की प्लानिंग, राजस्थान में 6 करोड़ के PNB घोटाला में पूर्व मैनेजर गिरफ्तार।
*18.* राजस्थानः बांसवाड़ा में बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 40 घायल।
*19.* ईरान के तेल कारोबार पर अमेरिका का वार, भारतीय कंपनी समेत 15 संस्थाओं पर सख्त प्रतिबंध।




