*शुक्लागंज में भव्य शोभायात्रा के साथ हुई खाटू श्याम मंदिर में भगवान जगन्नाथ की स्थापना।*
जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में खाटू श्याम मंदिर में भगवान जगन्नाथ मंदिर की स्थापना श्रद्धा और धूमधाम से की गई। इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो राजधानी मार्ग होते हुए पोनी रोड तिराहे से गुजरकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची ।यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन चलता रहा। प्रभू के जयकारों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन कमल वर्मा, वीरेंद्र शुक्ला एवं अवधेश वाजपेई ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
*रमन शर्मा*
संवाददाता गंगाघाट




