*TOP 16 BREAKING NEWS*
💁♂️*!!!… देश राज्यों की बड़ी खबरें!!!…*
*05/02/2026*
1 *ट्रेड डील ने लौटाई चेहरे पर रौनक: अमेरिका में चल रहे तुसान शो में आने लगे खरीददार, जयपुर के जौहरियों को 1000 करोड़ के ऑर्डर की उम्मीद, 100 करोड़ खर्च कर 100 से ज्यादा ज्वैलर्स ने लगाई है रत्नभूषण की स्टॉल.*
2 *ड्राइवरों की चांदी, 100% मुनाफा उनका, यात्रियों को राहत: अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारत टैक्सी एप; Ola-Uber को मिलेगा टक्कर.*
3 *मुख्य सचिव को EC का कड़ा पत्र, 9 फरवरी शाम 3 बजे तक मांगा जवाब, निर्देश के बावजूद दोषी अधिकारियों के खिलाफ FIR, बसीरहाट 2 के BDO एवं AERO को बर्खास्त नहीं करने जैसे कई उल्लेख.*
4 *चुनावी ‘दंगल’ से पहले आज ममता सरकार का अंतरिम बजट, लक्खीर भण्डार जैसों कई प्रकल्पों की राशि में वृद्धि की आस, DA पर भी घोषणा संभव, कल्याण-विकास पर जोर.*
5 *आनन्दपुर अग्निकाण्ड, गोलपार्क बमबाजी सहित कानून व्यवस्था जैसों मुद्दों पर बजट अधिवेशन में विपक्ष के भारी हंगामें की आशंका, ममता का सभी 217 तृणमूल विधायकों को पूरे अधिवेशन सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश.*
6 *सोमवार की बजाय शनिवार को ही खत्म हो सकता बजट अधिवेशन, 9 फरवरी को SIR की SC में सुनवाई के दौरान CM ममता रहेंगी मौजूद.*
7 *दिल्लीः अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी गिरफ्तार.*
8 *बिहार: पासवान परिवार से मारपीट, 70 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में FIR, 12 गिरफ्तार, घर छोड़कर भागे बाकी पुरुष, दरभंगा के गांव में सन्नाटा, दुकानें बंद.*
9 *’बात नहीं बनी तो हम ट्रंप के हटने का इंतजार करेंगे’, ट्रेड डील पर रुबियो से बोले थे NSA अजीत डोभाल, तब बनी बात.*
10 *भारतीय नहीं, कोरियन लड़के थे पसंद, शादी करने की चाह, गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में नया खुलासा.*
11 *UP: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर देर रात ट्रक ने दंपती और दो बच्चों को रौंदा, चारों की मौत.*
12 *बिहार की जेलों में लगेंगे 9000 कैमरे, मोबाइल कॉल रोकने को लगेंगे विशेष टावर.*
13 *गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर दौरे पर, ठीक पहले कश्मीरी पंडितों की हत्या की धमकी वाला पत्र वायरल.*
14 *पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, गैस पाइपलाइन को विस्फोटकों से उड़ाया, बड़ा नुकसान.*
15 *एपस्टीन केस में नया मोड़, US के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पत्नी संग बयान दर्ज कराने को राजी.*
*16 हम भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलेंगे’, पाक PM शहबाज शरीफ ने दोहराया बहिष्कार का फैसला.*




