कानपुर नगर पुलिस में प्रोन्नति समारोह आयोजित
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर नगर।कमिश्नरेट कानपुर नगर के कोतवाली थाना में तैनात उप निरीक्षक श्री पवन कुमार तिवारी के निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त कार्यालय, कानपुर नगर में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल तथा स्टाफ ऑफिसर श्री अमरनाथ सिंह द्वारा श्री पवन कुमार तिवारी को निरीक्षक पद के बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रोन्नत अधिकारी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।




