*गंगाघाट ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की हुई मौत।*
गंगाघाट दिनांक 01.02.2026 को समय लगभग 07:05 बजे एक अज्ञात पुरुष की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान स्थापित किए जाने हेतु स्थानीय स्तर पर तथा अन्य संभावित माध्यमों से यथासंभव प्रयास किए गए, परंतु मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक का हुलिया इस प्रकार है—
रंग : सांवला
बाल : काले
अनुमानित आयु : लगभग 22 वर्ष
कद : लगभग 5 फुट 2 इंच
उक्त अज्ञात मृतक के शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस, उन्नाव भिजवाया गया है।
अतः यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो अथवा मृतक की पहचान से संबंधित कोई तथ्य ज्ञात हो, तो कृपया तत्काल कोतवाली प्रभारी गंगाघाट
मो0 नं0 9454404366 या
चौकी प्रभारी पश्चिमी, राजेंद्र सिंह चौहान (मोबाइल नं. 9450606065), थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव
पर सूचित करने की कृपा करें।।
*पंकज श्रीवास्तव* ब्यूरो
*रमन शर्मा*
नगर संवाददाता गंगाघाट




