युवा शक्ति से प्रेरित बजट: शिक्षा में बड़ी घोषणाएँ
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने शनिवार को यूनियन बजट 2026‑27 पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे ‘युवा शक्ति से प्रेरित बजट’ बताया। इस बार शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसमें मेडिकल शिक्षा, महिला छात्रावास, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा शामिल हैं।
बजट की बड़ी घोषणाएँ
हर जिले में महिला छात्रावास: छात्राओं के लिए सुरक्षित आवास की सुविधा
मेडिकल शिक्षा: 3 नए फार्मास्युटिकल संस्थान और 3 आयुर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे
विश्वविद्यालय टाउनशिप: बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास पांच नए विश्वविद्यालय
हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना
पर्यटन कौशल विकास: 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स के प्रशिक्षण का लक्ष्य
AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब: IIT मुंबई की मदद से 15,000 स्कूल और 500 महाविद्यालयों में स्थापित
तकनीक और कौशल पर जोर
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू होगा
एआई और उद्योग-नेतृत्व वाले प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जाएंगे
बजट का लक्ष्य युवाओं को तकनीकी और वैश्विक स्तर के कौशल से लैस करना
पिछले बजट से तुलना
2025‑26 में शिक्षा क्षेत्र में एआई उत्कृष्टता केंद्र, अटल टिंकरिंग लैब और उच्च शिक्षा विस्तार जैसी योजनाएँ शामिल थीं
50,000 नई टिंकरिंग लैब और 6,500 अतिरिक्त आईआईटी सीटें तय की गई थीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यह बजट युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के नए अवसर पैदा करेगा। एआई और आधुनिक तकनीक से देश की उत्पादकता बढ़ेगी।”




