रूस की जगह अब वेनेजुएला बनेगा भारत का ऑयल पार्टनर, ट्रंप ने दिया ये बड़ा ऑफर।
अमेरिका ने भारत को संकेत दिया है कि वह वेनेजुएला से कच्चा तेल फिर खरीद सकता है, ताकि रूसी तेल के आयात में की जा रही बड़ी कटौती की भरपाई हो सके. रूसी तेल से जुड़े टैरिफ बढ़ने के बाद भारत आने वाले महीनों में आयात घटाकर 5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन तक ला सकता है. अमेरिका रूस की तेल आय से यूक्रेन युद्ध की फंडिंग रोकना चाहता है।
मोहित श्रीवास्तव की रिपोर्ट




