*उन्नाव युवक की जिला अस्पताल में मौत, होटल में काम करते समय बिगड़ी तबीयत, पुलिस जांच में जुटी*
ख़बर उन्नाव से है जहां जिला अस्पताल में शुक्रवार को 23 वर्षीय एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भुरकुंडी, थाना औरास निवासी राम जी (पुत्र सूर्यभान शर्मा) के रूप में हुई है। उसे शोभित यादव अस्पताल लेकर आए थे। जानकारी के अनुसार, मृतक राम जी अब्बासपुर के पास स्थित आरबी होटल (ओयो) में काउंटर पर काम करता था। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ मौजूद शोभित यादव ने राम जी की बिगड़ती हालत देखकर उसे तुरंत जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद राम जी को मृत घोषित कर दिया।
बता दे कि जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। प्रारंभिक जानकारी में पुष्टि हुई है कि युवक होटल में कार्यरत था और बीमारी के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। इस घटना से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उप निरीक्षक अजय शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक सभी पहलुओं की जांच करेंगे। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या आपराधिक पहलू से इनकार नहीं किया है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई असामान्यता सामने आती है, तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – आलोक शर्मा मृतक का रिश्तेदार।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




