जुम्मे की नमाज़ व गुरु रविदास जयंती को लेकर एडीजी ने किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर, 30 जनवरी 2026।
जुम्मे की नमाज़ एवं गुरु रविदास जयंती के मद्देनज़र शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक/संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार ने सद्भावना चौकी एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीजी ने मौके पर तैनात पुलिस बल को सतर्क निगरानी रखने, आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती कर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।




