पनकी में युवक की आत्महत्या, सुसाइड से पहले वीडियो वायरल; जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, इलाके में तनाव

डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।
वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
वीडियो में युवक ने कही ये बात
वीडियो में युवक कहते हुए दिखाई दे रहा है—
“मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, मैं अपने धर्म के रास्ते पर चलूंगा… पूरे देश में इस तरह का काम हो रहा है।”
हालांकि वीडियो में युवक ने किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं लिया है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान रतनपुर निवासी रोहित सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रोहित गुरुवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पहले अंधविश्वास, अब वीडियो से बदली कहानी
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बताया था कि रोहित पिछले एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान था और अंधविश्वास के चलते उसने आत्महत्या की। लेकिन सुसाइड वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया और जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बहन ने लखनऊ यात्रा का जिक्र किया
मृतक की बहन निशा सिंह ने बताया कि रोहित 26 जनवरी को लखनऊ गया था। उन्नाव से चारबाग स्टेशन तक उसका फोन बंद रहा। लखनऊ पहुंचने पर उसने रोते हुए बताया कि ट्रेन में चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे चारबाग स्थित एक मजार पर ले जाया गया, जहां जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।
पुलिस का बयान
पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि युवक का वीडियो संज्ञान में आया है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है और उसी के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।