*TOP 15 BREAKING NEWS*
💁♂️*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*30/01/2026*
*1.* शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन, लखनऊ के 2 बड़े अधिकारी माघ पूर्णिमा पर कराएंगे संगम स्नान; अविमुक्तेश्वरानंद की शर्तें-जिम्मेदार लिखित माफी मांगे, चारों शंकराचार्य का प्रोटोकॉल स्नान के लिए लागू हो।
*2.* झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया गोवा से ट्रांजिट बेल मिलने के बाद दिल्ली में होटल से ACB निगरानी से फरार।
*3.* बनगांव में लाईव प्रोग्राम के दौरान अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को अपमानित करने के आरोप में गिरफ्तार तनय शास्त्री अस्पताल में भर्ती, बेड से ही बोला-नहीं छोड़ूंगा मिमि को, लूंगा बदला।
*4.* SIR प्रक्रिया के बीच ही 3 IPS की बदली को लेकर EC के पत्र का नवान्न ने दिया जवाब, कहा-तीनों पर काम का था ज्यादा दबाव, कम करने के लिए किया गया ट्रांसफर।
*5.* SIR: तिस्ता नदी में कूदकर BLO ने दी जान, परिवार से मिलने पहुंचे सिलीगुड़ी मेयर गौतम देव।
*6.* ममता सरकार को 31 मार्च तक BSF को सौंपनी होगी नौ सीमावर्ती जिलों की जमीन, लगेंगे कंटीले तार, सीमा सुरक्षा पर हाईकोर्ट का आदेश।
*7.* अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं।
*8.* बिहार में उलटी चली रीत: बांका में खुद बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई दुल्हन।
*9.* पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जोरदार धमाका, घरों के दरवाजे व शीशे हिले; दहशत में लोग।
*10.* UGC के नए नियमों पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद, बताया ‘सनातन धर्म के लिए खतरा’।
*11.* अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की बन सकती डिप्टी–CM, पति की बारामती सीट से लड़ सकती चुनाव; पार्टी के शरद गुट में विलय की भी चर्चा।
*12.* इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, सोशल मीडिया से अचानक दूरी बनाने से अटकलें।
*13.* ढाका से कराची सीधी उड़ान की तैयारी, भारत बोला- एयरस्पेस और सुरक्षा पहलुओं पर रहेगी कड़ी नजर।
*14.* वेनेजुएला के एयरस्पेस को कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए फिर से खोला जाएगा: ट्रंप।
*15.* क्रेमलिन के आमंत्रण पर रूस जाएंगे जेलेंस्की, यूक्रेन के साथ खत्म होगा वॉर; पुतिन से होगी प्राइवेट मीटिंग!




