जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरी महाराज कानपुर पहुंचे, बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर।जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के धार्मिक गुरुभाई नारायण गिरी महाराज मंगलवार देर रात ट्रेन से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर जूना अखाड़ा के गुरुमूर्ति, श्रद्धालुओं तथा श्री काशी बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि 28 जनवरी को सुबह 10 बजे नारायण गिरी महाराज बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे जूना अखाड़ा के गुरुमूर्ति, मंदिर के पुजारी वर्ग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं और चल रहे विकास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर परिसर के समग्र विकास पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।




