💁♂️*दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………*
➡लखनऊ- SIR में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जाएंगे इटली, अधिकारियों को इटली भेजेगा चुनाव आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी, ERO, BLO जाएंगे इटली, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी करेंगे नेतृत्व, भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे, इटली की प्रक्रियाओं का अध्ययन करेगा डेलिगेशन
➡लखनऊ- लखनऊ विवि में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में छात्र धरने पर बैठे, विवि के गेट पर धरने पर बैठे सैकड़ों छात्र, छात्र UGC के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन
➡लखनऊ- BKT इलाके में घर में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी, करीब 7 लाख रुपये का सामान चोरी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस ने आरोपी देवर को किया अरेस्ट, पीड़िता ने देवर पर लगाया था आरोप
➡लखनऊ- महिला के पास से सेटेलाइट फोन बरामद, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी कंबोडियाई महिला, महिला यात्री के पास से सेटेलाइट फोन बरामद, महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ
➡ललितपुर- मंत्री के बेटे की गाड़ी ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो की हालत नाजुक, मनोहर लाल पंथ के बेटे नरेश पंथ की कार, मंत्री का बेटा मौके पर ही कार छोड़कर फरार, मृतक के परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, थाना जाखलौन के बरखेरा की घटना
➡चंदौली- मूर्ति विसर्जन पर डीजे बजाने को लेकर विवाद, तेज आवाज में डीजे बजाने से प्रशासन ने रोका, कार्रवाई से नाराज पूर्व सपा MLA मनोज सिंह, समर्थकों संग प्रशासन से तीखी नोक-झोंक, सपा के पूर्व विधायक ने कहा- दंगा करा दूंगा, सीओ ने कहा- कर के देख लीजिए समझा दूंगा, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सैयदराजा थाना क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर- सहारनपुर में बदला मौसम का मिज़ाज, तेज चमक, गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू, ठंडी बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग का अनुमान हुआ सच, आज बारिश की जताई गई थी संभावना, बारिश से ठंड और बढ़ने के आसार
➡आगरा- पीआरडी भुगतान में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, फर्जी मस्टररोल बनाकर कराया गया भुगतान, दो अधिकारी और वरिष्ठ लिपिक निलंबित, महानिदेशालय लखनऊ का सख्त एक्शन, 4 थानों में फर्जी उपस्थिति का खेल दिखाया, पीआरडी जवानों की झूठी हाजिरी दिखाई गई, फर्जी मुहर, हस्ताक्षर से मस्टररोल सत्यापित, 5 से 6 जवानों की फर्जी तैनाती सामने आई, पांच महीने तक निकाला गया मानदेय, लोहामंडी, किरावली, हरीपर्वत, महिला थाना शामिल, अक्टूबर में बनी जांच टीम, नवंबर में जांच पूरी
➡वाराणसी- कोडीन कफ सिरप मामले से जुड़ी खबर, शुभम जायसवाल का करीबी गिरफ्तार, शुभम का करीबी विकास सिंह नरवे अरेस्ट, सिद्धार्थनगर के नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट, नेपाल भागने की फिराक में था विकास, वाराणसी पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ा, विकास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था, लुक आउट नोटिस, रेड कॉर्नर नोटिस जारी था, विकास सिंह नरवे को वाराणसी ला रही पुलिस, विकास ने अमित सिंह टाटा की मुलाकात कराई थी, बर्खास्त सिपाही की भी शुभम से मुलाकात कराई थी
➡बहराइच- रूपईडीहा थाने में तैनात 4 सिपाही लाइन हाजिर, 4 सिपाहियों को किया गया लाइन हाजिर, पुलिस अधीक्षक RN सिंह ने की कार्रवाई, देवेंद्र, अभिषेकधर, आशीष, कुलदीप पर कार्रवाई, रूपईडीहा थाने से पुलिस लाइन भेजा गया, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की आशंका, नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा थाने का मामला
➡मैनपुरी- डबल मर्डर, लूट की वारदात से मची सनसनी, दंपति को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद लूटपाट को दिया गया अंजाम, वारदात के दौरान सो रहे थे पति और पत्नी, घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी मौजूद, 18 फरवरी को छोटे बेटे की होनी थी शादी, बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलापुर की वारदात
➡प्रयागराज- माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, शिविर के बाहर पालकी पर बैठे हैं अविमुक्तेश्वरानंद, अविमुक्तेश्वरानंद के सम्मान में संतों की साधना, बड़ी संख्या में संतों ने शिविर के सामने तपाई धूनी, कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में संतों ने तपाई धूनी, संत शरीर की ताप सहने की क्षमता बढ़ाते हैं, अपने चारों तरफ आग जलाकर तपस्या करते हैं
➡उन्नाव- सरकारी वर्क ऑर्डर की आड़ में अवैध खनन, एफसीआई के नाम पर वर्क ऑर्डर लिया गया, खनन माफिया बाहर बेच रहे हैं सरकारी मिट्टी, खनन का प्रयोजन कॉलम जानबूझकर खाली छोड़ा, सूर्या इंटरप्राइजेज को खनन की अनुमति दी गई, डेढ़ वर्ष पुराने वर्क ऑर्डर के आधार पर अनुमति, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा में अवैध खनन
➡सहारनपुर- आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र की मौत मामला, दिल्ली से पढ़ाई करने आया था विशाल, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कॉलेज प्रशासन के लोग फरार चल रहे, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, कॉलेज प्रशासन के लोगों को बुलाने की मांग, गुस्साए परिजनों ने विरोध में लगाया जाम, थाना बिहारीगढ़ के खुशहालीपुर की घटना
➡मुरादाबाद- एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मनीष सक्सेना को मिला मेडल, उत्कृष्ट सेवा मेडल से किया गया सम्मानित, गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा मेडल, मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने किया सम्मानित, वीरता के लिए पूर्व में भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं, वर्तमान में सिविल लाइन कोतवाली के प्रभारी है मनीष
➡कानपुर देहात- अकबरपुर पुलिस ने किया लूट का खुलासा, पुलिस ने लूट करने वाले लुटेरों को पकड़ा, बुजुर्ग महिला की लूटी हुई चेन भी बरामद, दोनों लुटेरों ने रोते हुए मांगी माफी, भविष्य में अपराध न करने की खाई कसम, प्रदीप दीक्षित, निखिल यादव का कबूलनामा, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡कन्नौज- दबंगों ने बुजुर्ग को बेहरमी से पीटा, मनरेगा का रुपये न निकालने पर पीटा, बुजुर्ग को बचाने आये बेटे को दबंगों ने पीटा, मारपीट में दोनों पिता-पुत्र को आई चोटें, पीड़ित ने आरोपी पर लगाया आरोप, फर्जी तरीके से रुपये निकलवाने का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के फकीरपुरा गांव का मामला
➡मुरादाबाद- बंदूक लहराने वाली महिला गिरफ्तार, महिला ने बाजार में बंदूक लहराई थी, पुलिस ने आरोपी महिला को भेजा जेल, पुलिस ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, मैनाठेर थाना इलाके के ताहरपुर का मामला
➡आजमगढ़- अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग, 20 बीघा फसल जली, नहीं पहुंची फायर सर्विस, खेत में आग लगने से 10 किसानों को नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई, रौनापार थाना क्षेत्र के कोटे के पूरवा का मामला
➡आगरा- BJP से उठने लगी UGC के विरोध की आवाज, नगर निगम BJP के पूर्व सभापति ने किया विरोध, पूर्व सभापति ने भी UGC का किया विरोध, पूर्व सभापति ने खून से PM को लिखा पत्र, तत्काल कानून में संशोधन की मांग की
➡पीलीभीत- बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात, रात के अंधेरे में घर में घुसकर किया रेप, महिला की चीख पुकार के बाद भागा आरोपी, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज, रेप का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, थाना करेली क्षेत्र के एक गांव का मामला
➡ऋषिकेश- गंगा में नहाते समय डूबने से बचा पर्यटक, दोस्तों के संग गंगा में नहा रहा था पर्यटक, नहाते समय चला गया तेज धारा में, राफ्टिंग गाइड और ट्रेनर ने बचाई जान, 26 वर्षीय अविनाश गुरुग्राम का निवासी, टिहरी क्षेत्र के युसूफ बीच का मामला
➡दिल्ली- UGC के नए नियमों को लेकर SC में याचिका, वकील विनीत जिंदल की ओर से याचिका दायर, नियम को सामान्य वर्ग के लिए भेदभावपूर्ण बताया, मौलिक अधिकारों का हनन करने वाला भी बताया, याचिका में नियम पर रोक लगाने की मांग की, ‘व्यवस्था सभी जाति के व्यक्तियों के लिए लागू हो’
➡दिल्ली- एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती का बयान, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर दिया बयान, ‘अविमुक्तेश्वरानंद, सरकार के बीच समाधान की उम्मीद’, सकारात्मक हल जरूर निकलेगा- उमा भारती, प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर सवाल, शंकराचार्य होने का सबूत मांगना गलत-उमा, प्रशासन ने अपनी मर्यादा, अधिकार लांघे- उमा, प्रशासन को ऐसे सवाल पूछने का हक नहीं- उमा




