*रविवार, 25 जनवरी 2026 | देश–दुनिया की प्रमुख खबरें*
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1. *मिडिल ईस्ट में अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती पर ईरान भड़का* — IRGC का बयान, “उंगली ट्रिगर पर है, हमला हुआ तो ऑल-आउट वॉर होगा।”
2. *अमेरिका–ईरान तनाव चरम पर पहुंचा* — प्रमुख यूरोपीय एयरलाइनों ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोकीं।
3. *ईरान ने भारत का आभार जताया* — UNHRC में समर्थन को लेकर कहा, “भारत ने न्याय का पक्ष लिया।”
4. *पाकिस्तान में शादी समारोह के दौरान आत्मघाती हमला* — 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; 17 वर्षीय हमलावर की पहचान।
5. *डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को धमकी* — “अगर चीन से ट्रेड डील की तो 100% टैरिफ लगाएंगे।”
6. *शशि थरूर का बयान* — “पीएम मोदी संविधान को पवित्र मानते हैं, RSS ने भी इसे स्वीकार किया है।”
7. *भारी हिमपात का अलर्ट* — एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं।
8. *मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान* — “SIR को जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा।”
9. *पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद का राहुल गांधी पर तंज* — “कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं।”
10. *पीएम मोदी बोले* — “बेटियों का उज्ज्वल भविष्य देश की प्राथमिकता है, बीते 10 वर्षों में शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर।”
11. *सिंगर जुबीन गर्ग के परिवार ने पीएम को पत्र लिखा* — मामले की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट बनाने की मांग।
12. *बंगाल SIR मामला: चुनाव आयोग ने 1.25 करोड़ संदिग्ध नाम सार्वजनिक किए* — पंचायत व ब्लॉक कार्यालयों में सूची चस्पा होगी।
13. *दिल्ली में पति-पत्नी विवाद से बिजली आपूर्ति ठप* — ₹250 के झगड़े में पत्नी हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, 3 घंटे लाइन बंद।
14. *जस्टिस उज्जल भुइयां* — “जजों का तबादला न्यायपालिका का आंतरिक विषय, संविधान सर्वोच्च।”
15. *कांग्रेस बनाम भाजपा: खरगे बोले* — “राज्यपाल कठपुतली बनाए गए”, राहुल गांधी का आरोप, “EC वोट चोरी में सहभागी।”
16. *छत्तीसगढ़ के कोरबा में 40 साल पुराना 10 टन का लोहे का पुल चोरी* — कबाड़ में बेचने के आरोप में 5 गिरफ्तार।
17. *गणतंत्र दिवस से पहले अलर्ट* — लश्कर और जैश की साजिश का खुलासा, पीओके से ऑपरेशन।
18. *मद्रास हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला* — तीसरी संतान पर भी महिला कर्मचारियों को पेड मैटरनिटी लीव।
19. *बिहार में अजीब सरकारी नोटिस* — नाम पानी की टंकी, पिता का नाम नल-जल योजना।
20. *अमेरिका भारत पर 25% टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है* — ट्रंप के मंत्री के संकेत।
21. *अमेरिका में बर्फीला तूफान* — 15 राज्यों में इमरजेंसी, 1800 उड़ानें रद्द, 18 करोड़ लोग प्रभावित।
22. *वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान के समर्थन में उतरा बांग्लादेश*, ICC पर भेदभाव का आरोप।
23. *हजारीबाग में सरस्वती विसर्जन के दौरान पथराव* — पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, 7 घायल।
24. *सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर* — पहली बार 14 कैरेट सोना एक लाख रुपये पार, चांदी साढ़े तीन लाख के करीब।
25. *खेल खबर: जीत के सिक्सर से चूकी RCB*, दिल्ली कैपिटल्स ने रोका विजयरथ; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🌸 *धन्यवाद !*




