कानपुर के इस युवक ने घर वालों के ख़िलाफ़ जाकर लव मैरिज किया था
. शादी को सिर्फ़ 4 महीने हुए थे. अब इस युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और ख़ुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.
सचिन नाम के इस युवक ने बताया- मेरे घर के सामने इंजीनियरिंग करने वाले 2 से 3 लड़के रहते हैं. मुझे अपनी पत्नी पर शक था. ऐसे में, मैं दोस्तों के साथ पार्टी करने गया.
मैंने अपनी बीवी को रात 9 बजे कॉल किया और कहा- आ रात में घर नहीं आ पाऊंगा. उसने भी कहा- ठीक है, मैं भी थकी हुई हूं. जल्दी सो जाऊंगी.
मुझे शक हो रहा था कि उसके जरूर अवैध संबंध हैं. मैं रात में साढ़े 11 बजे घर लौट आया. कमरे में जाकर मैंने देखा, मेरी पत्नी दो युवकों के साथ लेटी हुई थी. मैंने आपा खो दिया.




