*शुक्लागंज में GNRF फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, 26 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
उन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र में GNRF फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की गई। GNRF फाउंडेशन इससे पूर्व भी समाजहित में अनेक इलाही एवं जनकल्याणकारी कार्य करता चला आ रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा भावना को मजबूत करना है।इस अवसर पर मौलाना असलम मदनी, हाजी नौशाद बरकाती, नूर मोहम्मद अत्तरी, सैफ़, ज़ैद, शाहनवाज अत्तरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए बेहद आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




