मतदाता सूची से वंचितों को जोड़ने की बड़ी पहल, शास्त्री चौक रतनलाल नगर मंडल में चला एसआईआर अभियान, प्रमिला पांडे रहीं मौजूद

डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर।शास्त्री चौक, रतनलाल नगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची से वंचित नागरिकों को जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन पात्र नागरिकों का नाम अब तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है, उनसे फॉर्म–6 भरने का आग्रह किया गया।
अभियान के दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और समय-सीमा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमिला पांडे भी शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र को मजबूत करता है और इसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समय रहते फॉर्म–6 भरकर अपने मताधिकार को सुरक्षित करें, ताकि आगामी चुनावों में मतदान से वंचित न रहना पड़े।




