पुखरायां पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, डीएम–एसपी ने किया स्वागत
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर देहात।मा० पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के पुखरायां आगमन पर जिलाधिकारी कानपुर देहात श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।




