कानपुर नगर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु डीसीपी ट्रैफिक द्वारा निरीक्षण
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
दिनांक 16.01.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात, कानपुर नगर श्री रविन्द्र कुमार द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसीपी यातायात श्री रंजीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना चकेरी एवं यातायात निरीक्षक पूर्वी जोन (प्रथम) उपस्थित रहे।
निरीक्षण स्थल:
➡️ रामादेवी चौराहा
➡️ हरजिंदर नगर चौराहा
➡️ एचएएल चौराहा (फतेहपुर रोड)
➡️ सब्जी मंडी, नौबस्ता रोड
➡️ थाना चकेरी से शिवकटरा मोड़
➡️ चुन्नीगंज चौराहा
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
प्रमुख चौराहों पर बढ़ते यातायात दबाव, अनियंत्रित व अवैध पार्किंग तथा जाम की स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए एवं अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अस्पताल मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कराने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।




