*उन्नाव युवक का दावा पीपल वृक्ष नीचे खुदाई से प्रकट हुई पीली धातु की खाटू श्याम मूर्ति, सपने में खोदने के मिले थे आदेश।*
खबर उन्नाव से है यहाँ के कोतवाली हसनगंज थाना क्षेत्र के बिचपरी गांव कि एक घटना ने पूरे इलाके को चर्चा का विषय बना दिया। गांव के पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई के दौरान पीली धातु से बनी खाटू श्याम बाबा की मूर्ति निकली। खुदाई कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत मूर्ति को उसी स्थान पर स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। खबर फैलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए। मूर्ति की धातु की जांच अभी बाकी है, लेकिन ग्रामीण इसे दिव्य चिन्ह मान रहे हैं। युवक अमरपाल ने बताया कि वो 23 वर्ष हैं, जो इटावा में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं। अमरपाल ने बताया 25 दिन पहले से बाबा खाटू श्याम मेरे सपनों में आ रहे थे। रात को सोने की कोशिश करता तो नींद नहीं आती। खाना-पानी भूल जाता। बाबा सपने में कहते, ‘मुझे निकालो और मेरी स्थापना कराओ।’ उन्होंने स्थान भी बता दिया—पीपल के पेड़ के नीचे। दिनभर मन में बाबा ही बसते रहते।”अमरपाल के अनुसार, बाबा हर रात सपने में आकर जल्दबाजी कराते। सपने में बाबा कहते जल्दी से बाहर निकालो। सुबह होते ही ग्रामीणों ने खुदाई शुरू की। मात्र एक फीट गहराई पर पीली धातु की चमकदार मूर्ति नजर आई। इसे खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा मान लिया गया।
बाइट – अमरपाल।।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




