मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवान सूर्य की आराधना के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी को खिचड़ी अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जन-कल्याण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्कर्ष का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करे, भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है।




