आगामी मकनपुर मेला: पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया मेला स्थलों का निरीक्षण
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर नगर।आगामी मकनपुर मेला को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. क़ासिम आबिदी ने थाना अरौल क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित मेला स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। इस अवसर पर महोदय ने धर्म गुरुओं से भेंट कर मेला आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं तथा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के समय अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।




