*संगम कला ग्रुप दिल्ली द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता में आद्या श्रीवास्तव प्रथम,आकर्ष सिंह द्वितीय और ऐमन को तृतीय स्थान, बाल वर्ग में अद्विका श्रीवास्तव एवं आद्या सिंह विजयी*

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान प्रेक्षागार में आयोजित 41वीं सुर तरंग लखनऊ चैप्टर गायन प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने अलग अलग आयु वर्ग में हिस्सा लेकर अपनी गायिकी का प्रदर्शन किया। जिसमें बाल वर्ग में सुर ताल संगम संगीत प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षु अद्विका श्रीवास्तव और आद्या सिंह ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कारों पर अधिकार जमाया, वहीं सीनियर ग्रुप में शामिल मुंबई से आईं आद्या श्रीवास्तव ने प्रथम , लखनऊ के आकर्ष सिंह सूर्यवंशी ने द्वितीय एवं पुरुष वर्ग में बेस्ट सिंगर तथा बाराबंकी निवासी ऐमन जावेद फारूकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संगम कला ग्रुप दिल्ली द्वारा आयोजित यह राष्ट्र स्तरीय गायन प्रतियोगिता विगत इकतालीस वर्षों से अनवरत रूप से गायक कलाकारों को तलाशने और तराशने के लिए विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित कर रहा है।
आगामी फरवरी माह में सभी प्रथम स्थान विजेताओं को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा, जहां देश भर से चयनित गायक कलाकार अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे। सभी विजेताओं को समस्त निर्णायक मंडल सहित आयोजकों ने बधाई एवं शुभकामनाओं सहित प्रमाण पत्र प्रदान किए।




