रावतपुर क्षेत्र में डीसीपी पश्चिम की पैदल गश्त, रात्रि में शराब दुकानों की चेकिंग

डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर।दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान डीसीपी पश्चिम ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
रात्रि के समय महोदय द्वारा शराब की दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण व चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया।
डीसीपी पश्चिम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। पुलिस द्वारा किसी भी अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।




