रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने अमेरिका और यूरोप को खुली चुनौती दी है।
पुतिन ने कहा कि रूस की “ओरेश्निक” मिसाइल को गिराना नामुमकिन है। उन्होंने पश्चिमी देशों से कहा कि अगर उन्हें शक है तो मुकाबला करके देख लें, कीव में अपना सबसे मजबूत एयर डिफेंस तैनात करें, हम हमला करेंगे और फिर देखा जाएगा क्या होता है। पुतिन ने कहा कि रूस पूरी तरह तैयार है, अब सवाल यह है कि क्या पश्चिम भी तैयार है।




