🚨 BIG BREAKING | किशोरी गैंगरेप कांड में पुलिस पर गिरी गाज! ACP हटाए गए, चौकी इंचार्ज निलंबित, पुलिस कमिश्नर की सख्त कार्रवाई
डिस्ट्रिक हेड: राहुल द्विवेदी
कानपुर।सचेंडी क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। मामले में लापरवाही और असंवेदनशीलता सामने आने पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसीपी पनकी शिखर कुमार को पद से हटा दिया, जबकि भीमसेन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
🔴 आरोपी जेल में, दरोगा फरार
इस जघन्य कांड में आरोपी यू-ट्यूबर शिवबरन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि आरोपी दरोगा अमित मौर्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
🕯️ पीड़िता को चौकी से भगाया गया!
पीड़िता सोमवार रात करीब 10 बजे घर से निकली थी और दो घंटे बाद बदहवास हालत में लौटी। उसने बताया कि काली कार सवार दो युवकों ने अगवा कर रेलवे लाइन किनारे दुष्कर्म किया। परिजन जब उसे लेकर भीमसेन पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां से भगा दिया गया, जबकि किशोरी ने एक आरोपी के पुलिसकर्मी होने की बात भी कही थी।
📄 एफआईआर के बाद खुला पूरा मामला
बाद में सचेंडी थाने में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अगले दिन जांच में यू-ट्यूबर शिवबरन यादव और दरोगा अमित मौर्य के नाम सामने आए, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
⚡ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए:
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी हटाए गए
एस.एम. कासिम आबादी को डीसीपी पश्चिम बनाया गया
थाना प्रभारी विक्रम सिंह निलंबित
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा को नया चार्ज
👮♂️ कमिश्नर खुद गांव पहुंचे
शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर और संयुक्त पुलिस कमिश्नर अपराध गांव पहुंचे, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से बातचीत की। जांच के बाद ही देर रात एसीपी को हटाने और चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।
“किशोरी से दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में लापरवाही और जानकारी छुपाना अक्षम्य है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”
— रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
❗ सवालों के घेरे में पुलिस
यह मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता, जवाबदेही और भरोसे पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।




