*शुक्लागंज में पुलिस की सख्त पैदल गश्त, अपराधियों में दहशत*
शुक्लागंज में सहायक अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी अजय सिंह और भारी पुलिस बल ने राजधानी मार्ग, संवेदनशील इलाकों व बाजारों में सघन पैदल गश्त की। पुलिस की मजबूत मौजूदगी से आम जनता ने राहत की सांस ली, वहीं अचानक बढ़ी पुलिस हलचल से अपराधियों में दहशत फैल गई और वे अपना ठिकाना बदलने को मजबूर हो गए।




