*उन्नाव पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार।*
उन्नाव में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महिला और बच्चों पर चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को मौके से दबोच लिया गया है।
वीओ: मामला अजगैन थाना क्षेत्र के ऊसरा मोड़, अजगैन–मोहन मार्ग का है। पुलिस चेकिंग के दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान विकास गुप्ता, लक्ष्मीनारायण और संजय के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने 3 जनवरी को अजगैन थाना क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी गांव में रास्ते से बकरी हटाने के विवाद में महिला और बच्चों पर चाकू से हमला करने की घटना को स्वीकार किया है, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
बाइट – अरविंद चौरसिया, क्षेत्राधिकारी हसनगंज।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




