*29334 गणित/विज्ञान शिक्षक भर्ती वर्ष 2013 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाबजूद भी कड़ाके की ठंड में न्याय के लिए भटक रहे अभ्यर्थी*
लखनऊ, संवाददाता
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 29334 गणित / विज्ञान शिक्षक भर्ती वर्ष 2013 प्रक्रिया को विभागीय समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 22 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित था। किन्तु दिनांक 24 दिसंबर 2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के याचियो द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जा चुके हैं ,
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2025 को पारित आदेश में 29334 गणित/विज्ञान शिक्षक भर्ती वर्ष 2013 प्रक्रिया को तीन माह व विशेष परिस्थिति में अधिकतम छह माह की अवधि में पूर्ण किए जाने का आदेश दिया गया था। उक्त आदेश पारित हुए बारहवाँ माह चल रहा है, किंतु अब तक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया गया है, एक ओर जहां कडाके की ठंड एवं हाड कपाती शीत लहर के प्रकोप से जनमानस का हाल बेहाल है, वहीं भविष्य की चिंता लिए सैकड़ों की संख्या में याचिकाकर्ता (अभ्यर्थी) बेसिक शिक्षा निदेशालय के (शिविर कार्यालय),निशातगंज ,लखनऊ, पहुचें, पहुंचकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अविलंब अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए ,श्रीमान महानिदेशक स्कूल शिक्षा उo प्रo महोदय जी,श्रीमान शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश महोदय जी, एवं श्रीमान सचिव उo प्रo बेसिक शिक्षा परिसद् महोदय जी के समक्ष हाथो को जोड़ कर अपनी बातों को रखा, इस भर्ती प्रक्रिया में हो रहे अत्यधिक विलंब के कारण हम अभ्यर्थी विगत **13 वर्षों** से निरंतर संघर्षरत हैं। इसके परिणामस्वरूप न केवल हम, बल्कि हमारे परिवारजन भी गंभीर मानसिक एवं आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। व्यथा एवं पीड़ा को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की,




