कानपुर में कानून का कहर! 307 के आरोपी को 5 साल की सश्रम सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन से अपराधियों में हड़कंप
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर।कानपुर नगर में अपराधियों के लिए अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कानपुर नगर पुलिस की जबरदस्त और प्रभावी पैरवी का नतीजा सामने आया है। थाना चकेरी में दर्ज हत्या के प्रयास (धारा 307 भा.दं.वि.) के सनसनीखेज मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपी को 05 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹5000 के अर्थदंड की कड़ी सजा सुनाई है।
यह मामला उस वक्त चर्चा में आया था जब आरोपी ने जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि मजबूत साक्ष्य और गवाहों के दम पर कोर्ट से सजा भी दिलाई।
इस फैसले के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है, जबकि आम जनता ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का साफ संदेश है—
“अपराध करोगे तो सजा तय है।”
ऑपरेशन कन्विक्शन के जरिए कानपुर नगर पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ रही है और यह फैसला उसी अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।




